मुजफ्फरपुर केस: पुलिस ने शुरू की मंजू वर्मा की संपत्ति की कुर्की
पटना। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में मंजू वर्मा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने बेगुसराय स्थित उनके आवास की कुर्की शुरू कर दी है। शनिवार को बेगुसराय स्थित आवास पर पुलिस की टीम पहुंची थी। कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने कोर्ट से मंजू वर्मा के खिलाफ इश्तेहार और कुर्की का आदेश मांगा था जिसके बाद मंझौल कोर्ट ने पुलिस को कार्रवाई का आदेश दे दिया था।

पुलिस की मांग पर मंझौल कोर्ट ने मंजू वर्मा के खिलाफ धारा 82 और 83 के तहत कार्रवाई का आदेश दिया था। आर्म्स एक्ट के मामले में मंजू वर्मा फरार चल रही हैं जबकि उनके पति इसी मामले में कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं और जेल में है। कुछ दिनों पहले मंजू वर्मा को जदयू ने पार्टी से सस्पेंड भी कर दिया था। इसके पहले उन्होंने दबाव के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
मंजू वर्मा की गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट ने पुलिस और सरकार को जमकर फटकार लगाई है। बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने इस मसले को लेकर बिहार के डीजीपी को भी समन किया था। हालांकि, उन्होंने इस बात का हवाला देते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया कि मंजू वर्मा की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications