मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: बच्चियों को 'सेक्स कैसे करना है' सिखाने वाली मैनेजर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण मामले में सीबीआई ने एक बड़ी गिरफ्तारी की है। सीबीआई ने मंगलवार को मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की करीबी मधू को गिरफ्तार किया है, जो नाबालिग लड़कियों को सेक्स करना सिखाती थी। शाइस्ता परवीन उर्फ मधु आज कोर्ट में पेश भी हुई थी, जिसने कहा कि शेल्टर होम में जो कुछ भी चल रहा था, उसके बारे में उसे पता नहीं था। सीबीआई ने इस मामले में जब जांच शुरू की थी तब मधू फरार थी।

इससे पहले मधू ने कहा था कि वह इस स्कैंडल में आरोपी नहीं होने का बाद भी सीबीआई अधिकारी लगातार उनके घर आते रहे, जिससे उनके परिवार वालों को परेशानी हुई है। मधू ने कहा कि वह मजबूर होकर सीबीआई से मिली है। मधू ने कहा, 'मैं सीबीआई को पूरा सहयोग देने के लिए तैयार हूं। हालांकि मुझे किसी राज की जानकारी नहीं है। मैं यह नहीं कह सकती कि ठाकुर किसी अवैध गतिविधि में शामिल था या नहीं।
इस बीच एक और रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इस शेल्टर होम में 5 लड़कियों की भी मौत हुई है, जिसे सेवा समिति एवम् विकास समिति शेल्ट होम द्वारा चलाया जा रहा था।
बता दें कि टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टीआईएसएस) द्वारा राज्य के सामाजिक कल्याण विभाग के सामने ऑडिट रिपोर्ट में पेश की गई थी, जिसमें इस शेल्टर होम में यौन शोषण, बलात्कार और हत्या की व्यापक घटनाओं का उल्लेख था।
ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: नीतीश के मंत्री ने तेजस्वी यादव को अपना बैकग्राउंड देखने की दी नसीहत












Click it and Unblock the Notifications