Muzaffarpur Shelter Home Case: पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति के खिलाफ FIR दर्ज

नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में कथित तौर पर लड़कियों से देह व्यापार कराने के मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। प्रदेश की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीबीआई ने मुजफ्फरपुर मामले में दंपति के पटना और बेगुसराय स्थित घर पर छापेमारी के बाद आर्म्स एक्ट के तहत दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

12 ठिकानों पर छापेमारी

12 ठिकानों पर छापेमारी

सीबीआई ने 12 ठिकानों पर छापेमारी कि जिसमे मंजू वर्मा के अलग-अलग ठिकाने शामिल हैं। यह छापेमारी 17 अगस्त को की गई थी, जहां एक ठिकाने पर 50 कारतूस बरामद किए गए थे, जिसके बाद सीबीआई ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई ने पूर्व मंत्री दामोदर रावत से भी पूछताछ की है जोकि एनडीए सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान बिहार में समाज कल्याण मंत्री थे। सीबीआई ने उनसे यह पूछताछ मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस मामले में आरोपी बृजेश ठाकुर के साथ कनेक्शन के मामले में पूछताछ की है।

तेजस्वी ने साधा निशाना

तेजस्वी ने साधा निशाना

जानकारी के अनुसार रावत से तकरीबन पांच घंटे तक सीबीआई ने पूछताछ की है। इस खबर के सामने आने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जदयू का बृजेश ठाकुर से क्या संबंध है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके पूछा कि नीतीश जी आप अपने कैबिनेट के 10 साल पुराने साथी को कब पार्टी से निकाल रहे हैं, उनका बृजेश ठाकुर के साथ संबंध है। अगर उनके बेटे को पार्टी से निकाला जा सकता है तो उन्हें क्यों छोड़ा जा रहा है, आखिर जदयू का इस मामले के मुख्य आरोपी से क्या संबंध है।

इसे भी पढ़ें- मणिशंकर अय्यर का निलंबन रद्द करने पर भड़की बीजेपी, कहा- ये राहुल का दोहरा चरित्र है

40 लड़कियों के साथ दुष्कर्म

40 लड़कियों के साथ दुष्कर्म

आपको बता दें कि मंजू वर्मा ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में कथित आरोपों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। आपको बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में 40 से अधिक लड़कियां रजिस्टर थी। उनके मेडिकल रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि आधी से ज्यादा लड़कियों के साथ किसी ना किसी समय यौन शोषण किया गया है। गौरतलब कि जून माह में समाज कल्याण विभाग द्वारा 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जो एनजीओ इस शेल्टर होम को चला रही थी उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- मणिशंकर अय्यर का निलंबन रद्द करने पर भड़की बीजेपी, कहा- ये राहुल का दोहरा चरित्र है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+