मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर ने कोर्ट में किया सरेंडर
पटना। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ संबंध होने के आरोपी और पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा ने बेगूसराय के जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके पहले मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा के खिलाफ सीबीआई ने पटना और बेगुसराय स्थित घर पर छापेमारी के बाद आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया था।

उस वक्त सीबीआई ने 12 जगहों पर छापेमारी की थी जिसमें मंजू वर्मा के अलग-अलग ठिकाने शामिल हैं। ये छापेमारी 17 अगस्त को की गई थी, उसी दौरान एक ठिकाने पर 50 कारतूस बरामद किए गए थे, जिसके बाद सीबीआई ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया था। सीबीआई ने पूर्व मंत्री दामोदर रावत से भी मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में आरोपी बृजेश ठाकुर के साथ कनेक्शन के मामले में पूछताछ की थी।
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस को लेकर नीतीश कुमार सरकार की काफी आलोचना हुई थी और इस केस में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के चंद्रशेखर वर्मा के कथित संबंधों के कारण ही बिहार सरकार में मंत्री उनकी पत्नी मंजू वर्मा को अपने पद से इस्तीफा तक देना पड़ा था। इस केस को लेकर नीतीश कुमार सरकार पर विपक्ष ने चौतरफा हमले किए थे और आरोपियों को संरक्षण देने जैसे गंभी आरोप भी लगे थे।












Click it and Unblock the Notifications