Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार: 128 बच्चों की मौत के बाद नीतीश सरकार का पहला एक्शन, सीनियर रेजिडेंट सस्पेंड

पटना। मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार की वजह से हो रही मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब तक मुजफ्फरपुर में 146 बच्चों की मौत हो चुकी है। अकेले श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएस) में अब तक 128 बच्चों की मौत हो चुकी है। ऐसे में बिहार और केंद्र सरकार पर चौतरफा दबाव पड़ रहा है। बिहार की नीतीश सरकार ने पहली बार चमकी बुखार के संबंध में कार्रवाई की है। लापरवाही बरतने के आरोप में अस्पताल के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर भीमसेन को सस्पेंड कर दिया गया है।

बिहार: 128 बच्चों की मौत के बाद नीतीश सरकार का पहला एक्शन, सीनियर रेजिडेंट सस्पेंड

आपको बता दें कि बिहार से स्वास्थ्य विभाग ने पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ भीमसेन कुमार को 19 जून को एसकेएमसीएच में तैनात किया था। उनकी तैनाती के बाद भी अस्पताल में बच्चों की मौतों का सिलसिला नहीं रुका। बच्चों की मौत होती रही।

अधिकारियों ने बताया कि यहां इलाज की पूर्ण व्यवस्था व सभी दवाएं उपलब्ध हैं। विशेषज्ञों की टीम की तैनाती कर दी गई है। इसमें दिल्ली एम्स से दो, वहां के विभिन्न अस्पतालों से 15, पटना, दरभंगा व नालंदा मेडिकल कॉलेज से तीन-तीन विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। यहां आनेवाले मरीजों की समुचित जांच व इलाज की मुफ्त व्यवस्था है। जरूरतमंद बच्चों को अस्पताल से ब्लड उपलब्ध कराया जा रहा। इसके लिए किसी परिजन के ब्लड देने का इंतजार नहीं किया जा रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+