प्रेम प्रसंग में लड़की के घरवालों ने लड़के को बुरी तरह पीटा, दोनों पैर तोड़े, अस्पताल में मौत

नई दिल्ली। राजस्थान में हिंदू लड़की के परिवार ने उसके प्रेमी मुस्लिम दोस्त को इतना पीटा कि उसकी अस्पताल में मृत्यु हो गई। यह मामला बीकानेर का है जहां मंगलवार की शाम लड़की के परिवार ने लड़की पिटाई कर दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि लड़की के साथ प्रेम प्रसंग की वजह से लड़के पर लड़की के घर वालों ने हमला किया था।

murder

चश्मदीद ने दी जानकारी

मृत लड़के का नाम सैफ अली (22) है, जोकि फल तोलने का काम करता था। वह रामपुरा बस्ती में रहने वाली लड़की से मंगलवार रात 9 बजे मिलने के लिए गया था। बीकानेर के एसपी सवाई सिंह ने बताया कि लड़की के परिवार वालों ने सैफ को पीटने की योजना बनाई थी। जिला पुलिस मुखिया ने बताया कि महिला के परिवार वाले सैफ को कर्णी औद्योगिक क्षेत्र लेकर गए जोकि शहर के बाहरी इलाके में पड़ता है, जहां इन लोगों ने लड़की की जमकर पिटाई की। लड़की के परिवार वालों ने सैफ के दोनों पैर तोड़ दिए और उसे तालाब में फेंक दिया था, जिसके बाद चश्मदीद ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

शव भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

सवाई सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद हमारी टीम मौके पर पहुंची और सैफ को अस्पताल में भर्ती कराया। सैफ को दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी थे। डॉक्टरों ने उसका इलाज किया लेकिन बुधवार दोपहर 3.30 बजे उसकी मौत हो गई। । उन्होंने कहा कि युवक के शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है और मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद पता चलेगा। लड़की के भाई बंटी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

संदिग्धों से हो रही पूछताछ

पुलिस ने लड़की के चचेरे भाई बंटी, शिव माली, राजा सोनकर, गोपाल खाटी, बबलू माली और दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इन लोगों के खिलाफ हत्या के अलावा अपहरण का भी मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बंटी सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। सवाई सिंह ने बताया कि हम संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रहे हैं, इसके बाद हम उन्हें गिरफ्तार करेंगे। हमने लड़की के परिवार को भरोसा दिलाया है कि हम इश मामले में निष्पक्ष जांच करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+