रमजान के आखिरी जुम्मे पर अदा की गई नमाज, मुस्लिम नेताओं ने काली पट्टी बांध कर Waqf Bill का किया विरोध
Waqf Bill: माहे रमजान का आज(28 फरवरी) का आखिरी जुम्मा है। दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। दिल्ली, पटना और लखनऊ से लेकर हैदराबाद तक लोगों ने नमाज अदा कर की।
वहीं इस दौरान देश के कुछ हिस्सों में मुस्लिम नेताओं ने आम लोगों के साथ मिल कर वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ काली पट्टी पहनकर नमाज अदा की।

ओवैसी ने हाथ पर बांधी काली पट्टी
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को हैदराबाद में हाथ पर काली पट्टी बांध कर अलविदा जुमे की नमाज अदा की। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में मु्स्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।
लखनऊ में ईदगाह के सदस्यों ने जताया विरोध
लखनऊ में भी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य खालिद रशीद फरंगी महली ने ऐशबाग ईदगाह के सदस्यों के साथ वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ काली पट्टी बांधी और विरोध जताया।
पटना में भी विरोध
वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में एआईएमपीएलबी की अपील पर पटना में भी लोगों ने नमाज के बाद अपनी हाथों पर काली पट्टी बांधकर सड़क पर बैठ गए।
AIMPLB के महासचिव ने की थी अपील
दरअसल, AIMPLB के महासचिव लाना मोहम्मद फजलुर रहीम मुजद्दिदी ने बोर्ड के X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक वीडियो अपील जारी की थी, जिसमें लोगों से जुमे की नमाज के दौरान काली पट्टी पहनने की अपील की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications