मुस्लिम लड़कियों की शादी जल्दी करें, लड़कियां अधिक से अधिक बच्चे पैदा करें
जम्मू-कश्मीर। घर वापसी, लव जेहाद, चार बच्चे पैदा करने वाले ये हाल के वो बयान हैं जिनके चलते जमकर हंगामा हुआ है। लेकिन अभी भी इस तरह के बयान एक के बाद एक बदस्तूर आने जारी हैं। जम्मू कश्मीर में अलगाववादी नेता ने मुसलमान समुदाय से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें।

अलगाववादी नेता मोहम्मद कासिम जोकि हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है उसने कहा कि हम संपन्न मुसलमानों से एक से अधिक शादियां करने और ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील करते हैं।
कासिम ने कहा कि जम्मू कश्मीर में शरणार्थियों को बसाया जाना इस राज्य के मुस्लिम बहुल दर्जे को बदलने की चाल है। उसने कहा कि कश्मीरी मुसलमान अपने विनाश में खुद ही भूमिका निभा रहे हैं। लडकियों की शादी देर से की जा रही है जिसके चलते बच्चे पैदा करने की उनकी क्षमता घट रही है।
कासिम ने कहा कि शादी के बाद जन्म नियंत्रण नारे जैसे हम दो हमारे दो और पहला अभी नहीं, दूसरा कभी नहीं लगातार थोपे जा रहे हैं। कासिम ने कहा कि राज्य के मुस्लिम समुदाय को ज्यादा शादी और ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहए, जिससे राज्य में मुसलमानों की जनसंख्या बनी रहे।
कासिम ने हिंदू संगठन के उन बयानों पर भी हमला बोला है जिसमें चार बच्चे पैदा करने की बात कही गयी है। कासिम ने कहा कि उसे हैरानी होती है कि देश के हिंदू नेता, हिंदू महिलाओं से 5 से ज्यादा बच्चे पैदा करने को कहते हैं। जबकि देश की 80 फीसदी जनसंख्या हिन्दू हैं।












Click it and Unblock the Notifications