मुस्लिम एकता मंच का दावा- राम मंदिर के समर्थन में जुटाएंगे 25000 मुसलमान

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के समर्थन में अब एक मुस्लिम संगठन भी आ गया है। मुस्लिम राष्ट्रीय एकता मंच नाम का यह संगठन भी राम मंदिर के समर्थन में आकर हजारों मुसलमानों को एक साथ लाने का दावा कर रहा है। मुस्लिम राष्ट्रीय एकता मंच के यासिर जिलानी ने कहा है कि मंदिर के लिए इस साल दिसंबर में हम 25 हजार मुसलमानों को दिल्ली में इकट्ठा करेंगे।

muslim ekta manch will gather 25000 Muslims in support of Ram Mandir in Ayodhya in delhi

यासिर जिलानी ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि देश भर के 25 हजार मुसलमानों को रामलीला मैदान में एक सात लाया जाए। ताकि देश की जनता को यह संदेश जाए कि भारत के मुसलमान भी अब चाहते हैं कि राम मंदिर बनना चाहिए। बता दें कि फिलहाल यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। जनवरी में इसकी सुनवाई हो सकती है। लेकिन सुनवाई से पहले ही अयोध्या राम मंदिर निर्माण की मांग तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में बीजेपी को झटका देने की तैयारी, येचुरी बोले- डीएमके के नेतृत्व वाले मोर्चे के साथ रहेगी CPI-M

दूसरी ओर 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे को लेकर बड़ा संत सम्मेलन होने जा रहा है। आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के बड़े नेता के अलावा हिंदू संगठनों के जुटने की उम्मीद है। वहीं कुछ हिंदू संगठन यह भी कह रहे हैं कि अदालत फैसला देने में देरी कर रहा है। ऐसे में कोर्ट के बाहर अगर इसका हल निकाल लिया जाता है तो देश के साथ-साथ लोगों के लिए हितकारी होगा।

यह भी पढ़ें- पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में 100 से अधिक रैलियों को संबोधित करेंगे यूपी के CM योगी आदित्यानाथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+