'साथ निभाना साथिया' की कोकिलाबेन के डायलॉग पर बना दिया रैप, मजेदार वीडियो देख स्मृति ईरानी भी खुद को नहीं रोक सकीं
नई दिल्ली। म्यूजिक प्रोड्यूसर यशराज मुखाटे ने टीवी धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया' के एक सीन में म्यूजिक एड कर उनके डायलॉग को रैप साॉन्ग बना दिया है। ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के चलते यशराज इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। स्मृति भी खुद टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।

बहुओं को डांट रही हैं कोकिलाबेन
टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' के एक सीन में कोलिलाबेन नाम का किरदार गोपी बहू और राश्री को डांट लगा रही हैं। वो किचन में कूकर पर कुछ पकाने को लेकर उनको डांट लगा रही हैं। अपनी बहूओं को डांटती कोकिलाबेन के इस वीडियो यशराज मुखाटे ने इतना मजेदार बना दिया है कि इसे 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यशराज ने इस बातचीत को रैप में बदल दिया। यशराज ने इस बातचीत के बैकग्राउंड में उन्होंने पेपी ट्यून एड कर दिया है। इसके साथ ही सात में कुछ हिप-हॉप नोट्स एड कर दिया है।

कई लोगों ने किए कमेंट
इस वीडियो को स्मृति ईरानी ने तो शेयर किया ही है। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने भी इस पर कमेंट करते हुए कहा कि भाई आप बहुत टलैंट हो। इसके अलावा तन्मय भट्ट समेत कई सेलेब्स ने भी उनकी तारीफ की है।
इंटरनेट पर हुए मशहूर
ये कोई पहला मामला नहीं है जब इस तरह से किसी की वीडियो रातोंरात वायरल हुई है। इससे पहले भी कई बार इसी तरह से वीडियो वायरल होते रहे हैं। यशराज तो पहले से ही म्यूजिक के क्षेत्र में नाम रखते हैं। कई ऐसे वीडियो भी हमें देखने को मिले हैं, जब एकदम अनजान लोग रातों रात इंटरनेट पर छा गए।












Click it and Unblock the Notifications