Murshidabad News: बंगाल में बाबरी मस्जिद पर बवाल, MLA हुमायूं कबीर ने समर्थकों संग किया शिलान्यास
Murshidabad News: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शनिवार (6 दिसंबर) को भी बाबरी मस्जिद बनाने के मामले पर विवाद जारी है। टीएमसी से निलंबित विधायक हमायूं कबीर ने नए मस्जिद निर्माण को लेकर बयान दिया था। इस पर प्रदेश की राजनीति में भारी बवाल मच गया है। टीएमसी की कार्रवाई के बावजूद विधायक और उनके समर्थक पीछे हटने के मूड में नहीं हैं। कुछ तो सिर पर ईंट लेकर निर्माण के लिए पहुंच भी गए हैं। बीजेपी ने इसे मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करार दिया है।
बता दें कि हुमायूं कबीर ने समर्थकों से कहा था कि दोपहर 12 बजे तक इंतजार करें। इसके बाद कुरान पढ़ी जाएगी और शिलान्यास कार्यक्रम शुरू होगा। स्थानीय स्तर पर उनके समर्थक मस्जिद निर्माण के लिए ईंट लेकर पहुंच गए। हालांकि, टीएमसी ने इस पूरे विवाद से पल्ला झाड़ लिया है लेकिन बीजेपी हमलावर मोड में है।

हुमायूं कबीर ने समर्थकों संग किया शिलान्यास
विधायक हुमायूं कबीर ने समर्थकों संग बाबरी मस्जिद के शिलान्यास का दावा किया। हालांकि, उन्होंने एक लाख लोगों के आने का दावा किया था जबकि सिर्फ 5,000 लोग ही पहुंचे। आने वाले लोगों के लिए शाही बिरयानी का इंतजाम किया गया था।
Murshidabad News: बाबरी मस्जिद पर सियासत तेज
हुमायूं कबीर के बयान पर बीजेपी नेता दिलीप घोष ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वह मुस्लिम वोट बैंक को साधने की कोशिश कर रहे हैं। घोष का कहना है कि टीएमसी की अंतर्कलह की वजह से ऐसी स्थितियां पैदा हो रही हैं। कबीर जैसे नेता राजनीति में फायदा पाने के लिए ऐसे कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमायूं कबीर कई पार्टियों में रह चुके हैं। अगर उनको राजनीति करनी ही है, तो वे नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ें।'
यह भी पढ़ें: SIR Deadline: बंगाल, UP समेत 12 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तारीख 7 दिन बढ़ाई गई, नया टाइमटेबल जारी
Humayun Kabir पर भड़की बीजेपी
बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने कहा कि अब जब राम मंदिर बन चुका है, तो बाबरी मस्जिद को भुला देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'ऐसे बयान मुर्शिदाबाद के राजनीतिक विवादों को और भड़का रहे हैं। भले ही टीएमसी ने कबीर को निलंबित किया हो, लेकिन सरकार के सहयोग और समर्थन के बिना ऐसे बयान देना संभव नहीं है। पश्चिम बंगाल में मुस्लिम तुष्टिकरण की सरकारी नीति है और यहां हिंदुओं को प्रताड़ित करने, उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई मौका नहीं छोड़ा जाता है।'
यह भी पढ़ें: West Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में CEO ऑफिस में सुरक्षा चुक पर ECI सख्त, कोलकाता पुलिस से मांगा जवाब
बता दें कि हुमायूं कबीर ने दावा किया है कि उन्हें प्रदेश की जनता ही नहीं प्रशासन और पुलिस से भी पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस और प्रशासन मेरे साथ है। बीजेपी ने इस पर कहा कि टीएमसी और प्रशासन के सहयोग से सब कुछ हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications