बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता को आया फोन, चौक पर पड़ी है तुम्हारे बेटे की लाश

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां 17 साल के एक लड़के को कुछ लोगों ने मामूली कहासुनी में गोली मारकर हत्या कर दी। जिस लड़के की हत्या हुई है उसकी बहन की शादी होने वाली है। घरवाले इसी शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। खुद लड़के के पिता अपनी बेटी की शादी का कार्ड बांटने के लिए घर से निकले हुए थे। इसी दौरान उन्हें फोन पर किसी ने बताया कि उनके बेटे की हत्या कर दी गई है। उनके बेटे की लाश घर के पास ही चौक पर पड़ी है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। परिजनों का आरोप है कि वारदात के बाद 100 नंबर पर कई बार फोन किया गया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया गया। इसको लेकर परिजनों ने प्रदर्शन भी किया था। हालांकि बाद में पुलिस ने पहुंचकर परिजनों को समझाया, जिसके बाद परिजनों का आक्रोश कम हुआ।

कहासुनी के बाद कुछ लड़कों ने बीच चौक पर मार दी गोली

कहासुनी के बाद कुछ लड़कों ने बीच चौक पर मार दी गोली

पूरा मामला दिल्ली के भलस्वा डेरी थाना इलाके की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक लड़के का नाम विशाल मिश्रा है। वो भलस्वा डेरी के जी ब्लॉक की गली नंबर 4 में अपने परिवार के साथ रहता था। उसके पिता ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार रात को विशाल अपने दोस्तों के साथ घर के पास ही बजरंग चौक पर खड़ा था। इसी दौरान तीन-चार लड़के आए और उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच एक लड़के ने विशाल को गोली मार दी। बताया जा रहा कि गोली विशाल की आंख के ऊपर लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बेटी की शादी में व्यस्त थे घरवाले, पिता गए थे शादी का कार्ड बांटने

बेटी की शादी में व्यस्त थे घरवाले, पिता गए थे शादी का कार्ड बांटने

बताया जा रहा कि मृतक विशाल की बड़ी बहन की 21 जून को शादी है। परिवार के लोग बेटी की शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। घर में हंसी-खुशी का माहौल था। पिता खुद अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांटने के लिए घर से निकले हुए थे, जिस समय ये पूरी वारदात हुई। घटना के बाद किसी ने उनके पास फोन किया और बताया कि तुम्हारे बेटे को किसी ने गोली मार दी है। वो यहां सड़क पर पड़ा हुआ है। इतना सुनते ही पिता सबकुछ छोड़कर अपने बेटे को देखने के लिए चल दिए।

परिजनों का आरोप- 100 नंबर पर कई बार कॉल किया, लेकिन फोन नहीं उठा

परिजनों का आरोप- 100 नंबर पर कई बार कॉल किया, लेकिन फोन नहीं उठा

वहीं परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस को बुलाने के लिए 100 नंबर पर कई बार कॉल की गई, लेकिन पुलिस ने कॉल नहीं उठाया। अगर विशाल को समय पर पुलिस की मदद मिलती शायद वो बच जाता। हालांकि बाद में पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत किया। खून से लथपथ विशाल को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बीच चौक पर क्यों मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

बीच चौक पर क्यों मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि जिन लड़कों ने विशाल की हत्या की है, उनकी पहचान हो चुकी है। अभी हत्या की असल वजह का पता नहीं लगा है, हालांकि शुरूआती जांच के मुताबिक उन लड़कों की कुछ दिन पहले भी विशाल से कहासुनी हुई थी। माना जा रहा है कि उसी बात का बदला लेने के लिए शुक्रवार रात ये लड़के फिर विशाल के पास आए थे, जहां उनकी एक बार फिर से कहासुनी हुई और उन लड़कों ने विशाल को चौक पर ही गोली मार दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+