मुरादनगर श्‍मशान घाट हादसा: मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम

मुरादनगर श्‍मशान घाट हादसा: मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम

Muradnagar crematorium tragedy contractor Ajay Tyagi arrested: गाजियाबाद मुरादनगर श्मशान हादसे के मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो चुकी है और 17 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसे के बाद से ही ठेकेदार अजय त्यागी फरार चल रहा था। इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने पहले ही तीन लोगों को ईओ, इंजीनियर और सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर लिया गया था। मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी को सोमवार (4 जनवरी) देर रात गिरफ्तार किया गया है। अजय त्यागी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

Recommended Video

    Ghaziabad: Muradnagar श्मशान हादसे के मुख्य आरोपी को Police ने किया गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    Muradnagar crematorium tragedy

    पुलिस ने किस-किस पर किया केस दर्ज

    गाजियाबाद मुरादनगर श्मशान घाट में घटिया निर्माण की वजह से वहां की छत गिर गई और जिसकी वजह से ये हादसा हो गया था। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद ठेकेदार को मुख्य आरोपी बनाया था और नगरपालिका की कार्यपालन अधिकारी समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

    रिपोर्ट के मुताबिक गाजियाबाद के एसएसपी ने अजय त्यागी की गिरफ्तारी के लिए पांच लोगों की टीम को लगा दिया था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि अजय त्यागी शहर से बाहर है। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजय त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आज (5 जनवरी) को कोर्ट में पेश कर सकती है।

    50 लाख का ठेकेदार ने लिया था टेंडर

    बताया जा रहा है कि 50 लाख रुपये में अजय त्यागी ने टेंडर लिया था। इस श्मशान घाट का काम नगर पालिका की तरफ से कराया जा रहा था। अजय त्यागी पिछले 12 सालों से नगर पालिका में ठेकेदारी का काम कर रहा था। मुरादनगर श्मशान घाट के जिस बरामदे की छत गिरी है, उसे सिर्फ 2 महीने पहले ही बनाया गया था।

    जानें कैसे हुआ हादसा

    हादसा रविवार (3 जनवरी) को उस वक्त हुआ, जब थाना मुरादनगर क्षेत्र के उखलारसी गांव में एक शख्स की मौत हो जाने के बाद परिजन उसके दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे थे। परिजन मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर ही रहे थे तभी श्मशान घाट की छत अचानक से गिर गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+