सलमान खान की सजा पर शायर मुनव्वर राणा ने कहे ये दो शेर

नई दिल्ली। सलमान खान को काले हिरण का शिकार करने के मामले में पांच साल की सजा सुनाए जाने को लेकर मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने नाखुशी जाहिर की है। राना ने सोशल मीडिया पर शायरी की जुबान में सलमान की सजा को बहुत ज्यादा कहा है। राना ने सलमान को सजा होने के बाद दो शेर ट्विटर और फेसबुक पर शेयर किए है। सलमान खान को गुरुवार को पांच साल की जेल और 10 हजार के जुर्माने पर बॉलीवुड के लोगों ने भी नाखुशी जाहिर की है।

मुनव्वर ने शेयर किए ये दो शेर

मुनव्वर ने शेयर किए ये दो शेर

मुनव्वर राणा ने ये दो शेर सलमान की सजा के बाद शेयर किए हैं।

आदमी क़त्ल करो और वज़ारत में रहो,
अब हिरन मारने वालों को सज़ा होती है।

अदालतों में ही इंसाफ़ सुरख़ुरू है मगर,
अदालतों में ही इंसाफ़ हार जाता है।

बॉलीवुड हस्तियों ने भी सलमान की सजा को बताया 'ज्यादा'

बॉलीवुड हस्तियों ने भी सलमान की सजा को बताया 'ज्यादा'

सलमान की सजा को लेकर जया बच्चन ने कहा कि सलमान एक अच्छा इंसान है और उन्हें लगता है कि उसको सजा ज्यादा है। उन्‍होंने कहा कि सलमान ने समाज के लिए काफी काम किया है और उन्‍हें राहत मिलनी चाहिए। अर्जुन रामपाल ने ट्विटर पर लिखा, ''कानून अपना काम करता है, लेकिन इस वक्त मैं दुखी और मजबूर महसूस कर रहा हूं. मेरा मन सलमान के परिवार के साथ हैं. सलमान क्रिमिनल नहीं हो सकते।'

फिल्म निर्माता सुभाष घई ने कहा है कि सलमान फिल्म इंडस्ट्री और लोगों के बीच सबसे लोकप्रिय हैं, उन्‍हें पूरा यकीन है कि सलमान को ऊपरी अदालत से राहत मिलेगी। ब्लैकमेल और तुम्हारी सुलु जैसी फिल्मों की को प्रोड्यूसर रहीं प्रिया गुप्ता ने कहा कि सलमान को एक बड़ा सितारा होने की कीमत अदा करनी पड़ी है।

 शनिवार को होगी जमानत पर सुनवाई

शनिवार को होगी जमानत पर सुनवाई

गुरुवार को 20 साल पुराने मामले में जोधपुर से सेशन कोर्ट ने सलमान को पांच साल की सजा सुनाई है, जिसके बाद वो जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। शुक्रवार को उनकी जमानत पर सुनवाई हुई लेकिन अभिनेता को जमानत नहीं मिल पाई। जज ने जमानत पर फैसला शनिवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया है। अब शनिवार को सलमान की जमानत पर फैसला होगा। सेशन कोर्ट से जमानत रद्द हुई तो सलमान को अगले कई दिनों तक जेल में रहना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+