मुनव्वर फारूकी का दिल्ली वाला शो भी हुआ कैंसिल, विश्व हिन्दू परिषद ने पुलिस को लिखा था पत्र

मुनव्वर फारूकी का दिल्ली वाला शो भी हुआ कैंसिल, विश्व हिन्दू परिषद ने पुलिस को लिखा था पत्र

नई दिल्ली, 27 अगस्त: स्टैंडअप कॉमेडियन और लॉकअप के विजेता मुनव्वर फारूकी का दिल्ली में 28 अगस्त को होने वाला शो कैंसिल कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने मुनव्वर फारूकी के शो को नुमति देने से इनकार कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि मुनव्वर फारूकी का यह शो क्षेत्र में सांप्रदायिक सद्भाव को प्रभावित करेगा। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के दिल्ली अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा शो पर आपत्ति जताए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने इसे अनुमति नहीं दी है। रिपोर्ट के मुताबिक विहिप के दिल्ली अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने दिल्ली कमिश्नर को इस मामले में पत्र लिखा था।

Recommended Video

    Munawar Faruqui Show Cancel: कॉमेडियन के शो को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी इजाजत | वनइंडिया हिंदी |*News
    Munawar Faruqui

    दिल्ली कमिश्नर को लिखे पत्र में सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने हाल ही में हैदराबाद में हुई झड़प के लिए मुनव्वर फारूकी पर आरोप लगाया और कहा कि वह अपने शो में हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाते हैं। विश्व हिंदू परिषद ने दिल्ली पुलिस को लिखे अपने पत्र में शो को रद्द करने का अनुरोध किया और शो के होने पर विरोध की चेतावनी दी थी।

    मुनव्वर फारूकी का यह शो डॉ. एसपीएम सिविक सेंटर, केदारनाथ साहनी सभागार में दोपहर 2 बजे से 9.30 बजे तक होने वाला था। यह एक निजी तौर पर आयोजित शो था जिसके लिए पहले अनुमति दी गई थी।

    2021 में मुनव्वर फारूकी की गिरफ्तारी के बाद से मुनव्वर के शो शहर के पुलिस बलों के लिए कानून और व्यवस्था का मुद्दा बन गए हैं। पिछले हफ्ते, उनका बेंगलुरु शो रद्द कर दिया गया था, हालांकि उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा था कि वो उनके स्वास्थ्य कारणों की वजह से किया गया था। अपना बेंगलुरू शो रद्द होने के एक दिन बाद मुनव्वर फारूकी ने भारी सुरक्षा के बीच हैदराबाद में शो किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+