मुंबई: मरीन ड्राइव के पास समुद्र की तेज लहरों की चपेट में आए दो शख्स
मुंबई। मुंबई से दुखद घटना सामने आ रही है जहां शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे दो अज्ञात व्यक्ति मरीन ड्राइव के पास समुद्र में डूब गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मुंबई पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अभी तक डूबने वाले व्यक्तियों की पहचान नहीं की जा सकी है। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने के बाद भारतीय नौसेना के गोताखोर भी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि खबर आ रही है कि इसमें से एक को बचा लिया गया है कि जबकि दूसरे की खोजबीन जारी है।

फिलहाल डूबे हुए दो लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है। इस संबंध में अभी तक अधिक जानकारी नहीं मिला पाई है। लेकिन घटना के बाद से समुद्र किनारों लोगों की भीड़ जमा हो गई है। आपको बता दें कि इसी तरह की एक घटना 1 जुलाई को भी देखने को मिली थी। जहां ठाणे के कोंडलेश्वर मंदिर के पास के एक एक झरने के नीचे 21 साल के व्यक्ति कथित तौर पर डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस से मिला जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान रोशन मोर के रूप में हुई थी जो कि पिकनिक के लिए बदलापुर गया था।
लेकिन जुलाई की शुरुआत में मुंबई में भारी बारिश की वजह से शहर में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया था। इस घटना को लेकर ठाणे ग्रामीण पुलिस के अधिकारी ने कहा कि चेतावनी के बावजूद झरने के चारों ओर से लोग पानी में घुस गए थे। जिसमें अधिकतर को तैरने नहीं आता, जिसकी वजह से डूबने की घटना सामने आई। पुलिस ने कहा कि फायर ब्रिगेड की टीम ने शाम को शव बरामद किया। पुलिस ने कहा कि इस घटना के बाद लोगों के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है ताकि लोग झरने के करीब न जाए।
यह भी पढ़ें- VIDEO: सरकारी दस्तावेजों में जिंदा शख्स को मार दिया, गरीब बुजुर्ग ने लगाई CM योगी से गुहार












Click it and Unblock the Notifications