VIDEO: सरकारी दस्‍तावेजों में जिंदा शख्‍स को मार दिया, गरीब बुजुर्ग ने लगाई CM योगी से गुहार

अमेठी। यूपी में अमेठी जिले में एक जिंदा शख्‍स को राजस्वमुक्त कर्मी ने सरकारी दस्‍तावेजों में मरा बता दिया। पीडि़त शख्‍स ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से न्‍याय की गुहार लगाई है। शख्‍स की पहचान जामो गांव के रहने वाले माताफेर पुत्र माता बदल के रूप में हुई। आरोप हैं कि लेखपाल राधिका प्रसाद मिश्र ने इन्हें सरकारी दस्तावेज में मृत दिखा रखा है। जबकि, गांव में माताफेर की आराजी थी, जिसका खाता संख्या 667 है।

this amethi man pictured dead in govt documents by lekhpal

20 अप्रैल 2018 के एक आदेश पर लेखपाल ने रिपोर्ट लगाते हुए उक्त खाते की जमीन पर विरासत दूसरे के नाम चढ़ा दी। सरकारी दस्तावेज खतौनी पर लिखा गया कि 1425 फ० आदेश राजस्व निरीक्षक आर सी प्रपत्र 9 ख ता०फै० 20/4/2018 के आधार पर खाता संख्या 667 पर मृतक माता फेर के स्थान पर जगदेव सुत माता फेर व बुधराम व श्रीराम व राजकुमार सुत अवतार व श्रीमती गिरिजा पत्नी स्वर्गीय अवतार संतराम अमर चंद्र सुत राम अवध व श्रीमती रजपता पत्नी स्वर्गीय राम अवध निवासी गण का नाम वरास्तन दर्ज हो। यह आदेश 1/8 /2018 को लागू हुआ और इन लोगों के नाम जमीन दर्ज हो गई।

यानी, जीवित माताफेर जीते जी मार डाला गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह नाइंसाफी हुई। उधर, आदेश के बाद से पीड़ित को प्रधानमंत्री योजना अंतर्गत मिलने वाली धनराशि किसान सम्मान निधि का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। कई बार तहसील जाकर लेखपाल से मिला लेकिन बात अनसुनी कर दी गई। अब माताफेर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एसपी अमेठी और डीएम अमेठी को पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+