मुंबई को दहलाने वाले हेडली ने की है तीन शादियां, बीवी के कारण है जेल में
मुंबई। मुंबई जैसे खूबसूरत शहर को खून से लाल करने वाले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली ने यूं तो अपनी गवाही में काफी चीजों का खुलासा किया है लेकिन उसने अपने निजी जीवन के प्रश्न में भी लोगों को बताया कि उसने तीन शादियां की है और काफी महिलाओं से उसके प्रेम संबंध रहे हैं।
हेडली ने कहा कि उसने पहले शाजिया गिलानी से, फिर पोर्टिया पीटर्स से और उसके बाद फैजा औतेल्हा से शादी की। उसकी पहली शादी 1999 में हुई थी। उसकी तीसरी पत्नी फैजा थी और उसकी तीसरी शादी 2007 में हुई थी। उसकी पत्नी को अब फैजाला क्रिस्टियाना नाम से भी जाना जाता था और वह मोरक्को की थी।
बीवी के कारण डेविड हेडली पहुंचा जेल
वो अपनी बीवी के साथ पाकिस्तान में रहता था और अचानक से उसके और बीवी में झगड़े शुरू हो गये क्योंकि मैं अपनी बीवी को उसके मुंहमांगे पैसे नहीं दे पाता था जिस पर फैजा को शक हुआ कि मेरा रिश्ता लश्कर के करीबी से है और इसी कारण उसने मेरी शिकायत पुलिस से कर दी जिसके कारण आज मैं जेल में हूं।
डेविड हेडली ने की थी तीन शादियां
मालूम हो कि हेडली ने अपने बयान में कहा है कि पाकिस्तान का मुंबई हमले में हाथ था और लश्कर-ए-तैयबा ने 26 नवंबर, 2008 से पहले मुंबई पर हमले का दो असफल प्रयास किया था। हमले में कुल 166 लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हो गए थे। गौरतलब है कि भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि विदेश की किसी जेल में बंद आतंकी की पेशी भारतीय कोर्ट में हो रही है। स्पेशल कोर्ट में हेडली की ओर से वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी के बेटे महेश जेठमलानी पैरवी कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications