रिया चक्रवर्ती की जमानत पर मुंबई कोर्ट कल करेगी फैसला, 24 घंटे और रहना होगा जेल में

मुंबई। रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स केस में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की जेल सुनाई। आज रिया की बेल पर सुनवाई हुई लेकिन अब जमानत याचिका पर मुंबई की सेशन कोर्ट में कल फैसला आएगा। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को 24 घंटे और जेल में रहने होगा। गुरुवार को मुंबई की एक कोर्ट ने रिया की जमानती याचिका पर कहा कि इसका फैसला शुक्रवार को सुनाया जाएगा।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty को राहत नहीं, Bail Plea पर शुक्रवार को आएगा फैसला | वनइंडिया हिंदी
    बेल पर फैसला कल

    बेल पर फैसला कल

    रिया के साथ शौविक की जमानत अर्जी पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। शुक्रवार तक के लिए कोर्ट का फैसला सुरक्षित रख लिया है। रिया के अलावा इस मामले में जेल में बंद शौबिक चक्रवर्ती, रिया चक्रवर्ती, अब्दुल बासित, ज़ैद विलात्रा, दिपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा की जमानत पर फैसला आएगा। रिया को जेल की जिस सेल में रखा गया है वो सामान्य बैरक के पास है। शीना बोरा हत्याकांड मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी भी इसी जेल में बंद है।

    रिया ने खुद को बताया निर्दोष

    रिया ने खुद को बताया निर्दोष

    मंगलवार रात को मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद रिया ने स्पेशल कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। स्पेशल कोर्ट में दाखिल की गई जमानत याचिका में रिया ने कहा है कि वो निर्दोष हैं और एनसीबी ने झूठे आरोपों के तहत उन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया है। इससे पहले कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को 22 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा था।

    दोषी पाए जाने पर रिया को हो सकती है 10 साल की जेल

    दोषी पाए जाने पर रिया को हो सकती है 10 साल की जेल

    रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 27 ए के तहत गिरफ्तार किया गया था। रिया के ऊपर आरोप है कि उन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स मुहैया कराई। हालांकि, रिया के ऊपर खुद ड्रग्स लेने का आरोप नहीं है। अगर रिया मामले में दोषी साबित होती हैं तो उन्हें दस साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+