मुंबई की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी हर्षा ने दिया बेटे को जन्म
मुंबई। महिला दिवस के दिन एक दिन पहले एक बड़ा कमाल भारत में तब हुआ जब देश की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी हर्षा चावड़ा ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। हर्षा ने मायानगरी के मशहूर जसलोक अस्पताल में अपने बेटे को शिवरात्रि की सुबह जन्म दिया।
हर्षा का जन्म 6 अगस्त 1986 में मुंबई के केईएम अस्पताल में हुआ था, वो देश की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी थीं। उनका जन्म मुंबई की मशहूर डॉक्टर इंदिरा हिंदूजा और डॉ कुसम झावेरी ने करवाया था और इसे आप संयोग कहें कि हर्षा के बेटे का जन्म भी इन्हीं दोनों डॉक्टरों ने ही करवाया है। इंदिरा के लिए हर्षा केवल एक मरीज नहीं हैं बल्कि वो उनके लिए एक बहुत बड़ा चैलेंज थीं जिन्होंने उनके करियर को एक नया मोड़ दिया था।
मालूम हो कि मां बनने के बाद हर्षा ने कहा कि उन्हें शिवरात्रि के दिन बेटे की प्राप्ति हुई है, ये भगवान भोलेनाथ का प्रसाद है जो उनके जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। गौरतलब है कि हर्षा चावला ने 14 मई माटुंगा निवासी वित्तीय सलाहकार दिव्यपाल शाह से शादी की थी। हर्षा पूरी तरह से स्वस्थ महिला हैं और उन्होंने बिल्कुल नैचुरल तरह से गर्भधारण किया था।













Click it and Unblock the Notifications