मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 18 अक्टूबर को 6 घंटे के लिए बंद रहेगा
मुंबई एयरपोर्ट 18 अक्टूबर को 6 घंटे के लिए बंद रहेगा
Mumbai Airport: मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) रखरखाव कार्य के कारण आज 6 घंटे के लिए बंद रहेगा। हवाई अड्डे प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक नान ऑपरेशनल रहेगा ।

एयरपोर्ट द्वारा जारी किए गए नोटिस में बताया गया है कि "देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) पूरे वर्ष सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से कार्य करता रहा है। इस प्रकार, अपने बेहतर हवाई अड्डे के संचालन को जारी रखने के लिए, CSMIA ने मंगलवार, 18 अक्टूबर, 2022 को अपने दोनों रनवे - RWY 14/32 और 09/ पर मरम्मत और रखरखाव के काम के लिए सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रनवे को बंद करना पड़ रहा है।
एयरपोर्ट को छह घंटे के लिए बंद करने संबंधी नोटिस में मरम्मत कार्य का कारण बताया गया है। इसमें कहा गया है कि रनवे सर्कल पर मानसून के बाद रखरखाव के तहत मरम्मत कार्य किया जा रहा है, जिसमें एजीएल (एयरोनॉटिकल ग्राउंड लाइट्स) को अपग्रेड करने और रनवे 14/32 के लिए रनवे एज लाइट्स लगाने जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियां शामिल होंगी।
गौरतलब है कि इससे पहले मई 2022 में मुंबई एयरपोर्ट को 6 घंटे के लिए बंद किया गया। उस समय भी मरम्मत कार्य के चलते बंद करने का अस्पताल प्रशासन ने ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications