मुंबई: भारी बारिश की आशंका के बीच आज बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
मुंबई। भारी बारिश की आशंका के चलते बुधावर को मुंबई के स्कूल कॉलेजों को बंद रखने को आदेश जारी किया गया है। महारष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने मंगलवार देर शाम आदेश की जानकारी देते हुए कहा कि मुंबई में बुधवार का भारी बारिश की आशंका के चलते राज्य सरकार ने बुधवार को स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

विनोद तावड़े ने बताया कि सरकान ने यह कदम छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। बता दें कि मौसम विभाग ने मुंबई समेत आसपास के इलाकों में अगेल 48 घंटो में भारी बारिश की आशंका जताई है। मुंहई पुलिस ने बारिश को ध्यान में रखते हाई अलर्ट जारी किया है।
बता दें कि मुंबई में मंगलवार से ही बारिश ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। कई निचले इलाकों में पानी भरने में यातायात प्रभावित दिखा। मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन भी इस बारिश की मार से प्रभावित दिखी।












Click it and Unblock the Notifications