मुंबई की बारिश में फंसे फ्रेंच परिवार को मिला गुरुद्वारे में आसरा, पोस्टकार्ड पर लिखी दिल की बात

मुंबई की बारिश में फंसा फ्रेंच परिवार को मिला गुरुद्वारे में आसरा, खत लिख कही दिल की बात

मुंबई। मुंबई में बीते एक हफ्ते से हो रही बारिश ने शहर के साथ-साथ घूमने आए विदेशियों के लिए भी मुश्किल खड़ी कर दी है। फ्रांस से मुंबई आया एक परिवार भी बुरी तरह से बाढ़ में फंस गया। एक गुरुद्वारे में आसरा मिला तो ये परिवार इस प्यार से अभिभूत हो गया। एक चिट्ठी के जरिए परिवार ने गुरुद्वारा और भारत को शुक्रिया कहा है।

mumbai rain French family took shelter in gurudwara after stuck in rain says thank you india

गुरुद्वारे में खिचड़ी खा खुश हुआ परिवार

गुरुद्वारे में खिचड़ी खा खुश हुआ परिवार

मुंबई की जोरदार बारिश में मंगलवार को एक फ्रेंच परिवार बुरी तरह से फंस गया, ना कहीं जाने के लिए रास्ता मिल रहा था और ना ही टैक्सी। ऐसे में दादर स्थित एक गुरुद्वारे में इस परिवार को आसरा मिला। यहां पांच सदस्यों के परिवार ने बड़े आराम से रात बिताई, इतना ही नहीं उनका मेहमान की तरह से स्वागत किया गया और सभी को खाना भी खिलाया। लौटते हुए इन सभी ने कहा कि वो भारत का शुक्रिया अदा करते हैं।

हमारा खराब अनुभव, एक शानदार अनुभव में बदला

हमारा खराब अनुभव, एक शानदार अनुभव में बदला

मुंबई घूमने आए फ्रांस के ऐरी, सोफी और उनकी तीन बेटियां मंगलवार को बारिश में फंस गए। बारिश में वो कई होटलों में गए लेकिन कहीं जगह नहीं मिली। कई जगह होटलों में भी बाढ़ के चलते पानी भरा मिला। ऐसे में जब वो बेहद परेशान थे तो उन्हें किसी ने गुरुद्वारे जाने को कहा। जहां उनका स्वागत किया गया। परिवार ने जाते हुए लिखा कि ये हमारा सबसे खराब अनुभव था जो सबसे अच्छे अनुभव में बदल गया। उन्होंने लिखा कि हम बारिश में जब बेहद परेशान थे और कोई रास्ता नहीं मिल रहा था तब ये गुरुद्वारा हमारे लिए रोशनी लेकर आ गया।

गुरुद्वारे में रुके 800 लोग

गुरुद्वारे में रुके 800 लोग

दादर के इस गुरुद्वारे ने बाढ़ के दौरान परेशान लोगों के लिए अपने दरवाजे खोल रखे हैं, ना सिर्फ लोग यहां छत पा रहे हैं बल्कि उनको गुरुद्वारा भोजन भी करा रहा है। मंगलवार शाम को भी 800 बाढ़ पीड़ित गुरुद्वारे में रुके थे। आपको बता दें कि बीते एक हफ्ते से हो रही बारिश की वजह से मुंबई जनजीवन ठप है। बारिश से मुंबई में 40 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+