अब मात्र 25 मिनट में Mumbai-Pune की यात्रा! Hyperloop Train में सफर होने वाला है बेहद रोमांचक
Mumbai Pune Hyperloop Train: भारत में हाइपरलूप परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। कई बड़े शहरों में इस परियोजना के तहत काम प्रस्तावित है। सबसे पहले मुंबई और पुणे के बीच हाइपरलूप ट्रेन चलाने की योजना है।

अभी मुंबई और पुणे के बीच सफर में 3 से 4 घंटे लगते हैं। लेकिन हाइपरलूप से यह दूरी सिर्फ 25 मिनट में पूरी हो जाएगी। खबरों के मुताबिक, एक हाइपरलूप पॉड में 24 से 28 लोग बैठ सकेंगे। यह सफर का एक नया और तेज तरीका होगा।
क्या है हाइपरलूप? (Hyperloop Train Kya hai)
हाइपरलूप एक नई तरह की तेज रफ्तार ट्रेन है। यह वैक्यूम ट्यूब में मैग्नेटिक तकनीक से चलने वाले पॉड्स का इस्तेमाल करती है। यह ट्रेन 1100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है, जो इसे दुनिया की सबसे तेज़ ट्रेनों में से एक बनाती है। सबसे अच्छी बात यह है कि हाइपरलूप बहुत कम बिजली इस्तेमाल करती है और प्रदूषण भी लगभग नहीं होता है, जो पर्यावरण के लिए बहुत अच्छा है।
तेजी से हो रहा है काम
2019 में हाइपरलूप का पहला सफल परीक्षण हुआ था। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करके बताया कि यह भारत के सफर के तरीके को बदल देगा। उन्होंने यह भी कहा कि आईआईटी मद्रास को हाइपरलूप परियोजना के लिए 2 बार 1 मिलियन डॉलर की मदद दी गई है, और आगे भी मदद दी जाएगी। रेलवे मंत्रालय और आईआईटी मद्रास मिलकर इस तकनीक को और बेहतर बनाने में लगे हैं।
दूसरे प्रोजेक्ट्स भी चल रहे हैं
मुंबई-पुणे के अलावा, बेंगलुरु और चेन्नई के बीच भी हाइपरलूप ट्रेन चलाने की योजना है। इससे यह दूरी सिर्फ 30 से 40 मिनट में पूरी हो जाएगी। चीन भी हाइपरलूप जैसी मैग्लेव ट्रेन बना रहा है, जो 2025 तक 1100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचने का लक्ष्य रखती है। स्पेन की एक कंपनी भी यूरोप के शहरों को जोड़ने के लिए हाइपरलूप सिस्टम पर काम कर रही है।
सफर होगा आसान और तेज
अगर यह परियोजना सफल होती है, तो मुंबई और पुणे के बीच सफर का समय बहुत कम हो जाएगा। इससे देश का सफर करने का तरीका भी बदलेगा। यह तेज़ रफ्तार ट्रेन लोगों के सफर को और भी आसान, तेज़ और सुरक्षित बना देगी।












Click it and Unblock the Notifications