महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे के शपथ से पहले मुंबई में लगे बाल ठाकरे-इंदिरा गांधी के पोस्टर
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में आज नई सरकार बनने जा रही है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार मिलकर सरकार बनाने जा रही है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं । मुंबई के शिवाजी पार्क में शपथ समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार है जब ठाकरे परिवार को कोई सदस्य मुख्यमंत्री पद की कुर्सी पर बैठने जा रहा है।
Recommended Video

उद्धव ठाकरे की ताजपोशी से शिवसैनिकों में काफी जोश और उत्साह है। शपथ समारोह से पहले मुंबई की सड़के पोस्टरों से सज गए हैं। मुंबई में शिवसेना भवन के पास शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीर वाले पोस्टर देखे जा रहे हैं। वहीं एक पोस्टर में बाल ठाकरे, शरद पवार और जॉर्ज फर्नांडिस की एक पुरानी तस्वीर भी है।
बालासाहेब ठाकरे और इंदिरा गांधी की तस्वीर लगे पोस्टर में लिखा है बालासाहेब का सपना साकार, शिवसेना का मुख्यमंत्री। इस पोस्टर में बाल ठाकरे इंदिरा गांधी का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। इससे अलावा कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना नेताओं की तस्वीरें लगी पोस्टर और होर्डिंग मुंबई में जगह-जगह लगाई गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications