एक्टर अक्षत उत्कर्ष के शव को पुलिस ने परिजनों को सौंपा, हत्या के शक पर कही ये बात

अक्षत उत्कर्ष के शव को पुलिस ने परिजनों को सौंपा, हत्या के शक पर कही ये बात

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लगभग साढ़े तीन महीने बाद मुंबई में एक और नवोदित कलाकार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने बेटे की संदिग्ध मौत की खबर सुनकर उसकी हत्‍या होने का आरोप लगाया हैं, लेकिन अब मुंबई पुलिस ने बयान जारी किया है। मुंबई पुलिस के कहा '- अभिनेता अक्षत उत्‍कर्ष ने मुंबई के अंधेरी इलाके में उनके आवास पर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले में जांच की जा रही। पुलिस ने ये भी बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक एक्‍टर का शव उनके परिजनों को सौंपा जा चुका है।

इस फिल्‍म में कर रहे थे अभिनय

इस फिल्‍म में कर रहे थे अभिनय

अभिनेता का शव मंगलवार की सुबह पटना हवाई अड्डा और फिर एंबुलेंस से मुजफ्फरपुर लाया गया। पिरिजनों ने सिकंदरपुर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। अक्षत उत्‍कर्ष अभी प्रदीप शर्मा की भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखी में सह अभिनेता की भूमिका में थे। इसके मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव हैं।

अक्षत के परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जाहिर की है

अक्षत के परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जाहिर की है

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि मुंबई में बिहार के एक और अभिनेता अक्षत उत्कर्ष की संदिग्ध मौत से सब अचंभित हैं। बिहार के मूल निवासी अक्षत उत्कर्ष करियर बनाने मुंबई आए थे। बता दें कि अभिनेता अक्षत मूल रूप से मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर के रहने वाले थे। अक्षत के परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जाहिर की है। साथ में परिजन मुंबई पुलिस पर जमकर आक्रोश व्‍यक्‍त किया है।

27 सितंबर की रात नौ बजे उसने पिता को कॉल की थी

27 सितंबर की रात नौ बजे उसने पिता को कॉल की थी

अक्षत वर्तमान में मुंबई के अंधेरी वेस्ट, गोकुल बिल्डिंग, सुरेश नगर में मेरठ की स्नेहा चौहान के साथ लिव इन में रह रहे थे। रविवार (सितम्बर 27, 2020) की रात 9 बजे अक्षत उत्कर्ष ने अपने पिता से फोन पर बातचीत की थी, लेकिन, उसके बाद देर रात उनकी मौत की खबर मिली। मामा ने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस पीड़ित परिजनों का सहयोग नहीं कर रही है। पिता विजयंत ने बताया कि 27 सितंबर की रात नौ बजे उसने कॉल की थी। कुछ कहना चाह रहा था। हमलोग उस समय श्रीकृष्णा देख रहे थे। उसने इसके बाद बात करने को कहा। सीरियल खत्म होने के बाद जब हमने कॉल की तो उधर से कोई जवाब नहीं आया। बाद में स्नेहा ने ही कॉल करके उसके खुदकुशी करने की सूचना दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+