सुशांत सिंह राजपूत केस में बोले महाराष्‍ट्र के मंत्री- कुछ लोग पब्लिसिटी के लिए बीच में कूद रहे

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में महाराष्ट्र सरकार कटघरे में खड़ी है। जिस मामले को मुंबई पुलिस आत्महत्या मानकर जांच रही है उसे लेकर हत्‍या कहा जा रहा है। सुशांत के परिवार वालों ने इस संबंध में सीबीआई जांच की भी मांग की है। वहीं ईडी भी इस मामले की जांच में लगी है। ठाकरे सरकार पर भी आरोप लग रहा है कि वो किसी को बचा रही है। इस बीच महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने कहा, सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुंबई पुलिस ने अच्छी तरह जांच की है। फिर भी अगर केंद्र को लगता है कि सीबीआई को करनी चाहिए तो वे इसे आगे बढ़ा सकते हैं। कुछ लोग पब्लिसिटी के लिए बीच में कूद रहे हैं और कुछ लोग इसीलिए शूट पर नहीं जा रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत केस में बोले महाराष्‍ट्र के मंत्री- कुछ लोग पब्लिसिटी के लिए बीच में कूद रहे

ED ने सुशांत सिंह राजपूत के पिता का बयान दर्ज किया

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput Case: सुशांत के भाई का बड़ा बयान, गवाहों की जान को खतरा | वनइंडिया हिंदी

    सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अभिनेता के पिता केके सिंह का बयान दर्ज किया। केके सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने और वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। वित्तीय लेनदेन में हुई कथित धोखाधड़ी के मामले में ईडी ने एफआईआर दर्ज की है। इसी सिलसिले में आज ईडी ने केके सिंह का बयान दर्ज किया। ईडी ने उनसे सुशांत के बैंक अकाउंट से गायब पैसों के बारे में पूछा। केके सिंह से पूछा गया कि अकाउंट से अवैध रूप से 15 करोड़ रुपये निकाले गए इसकी जानकारी आपको कैसे मिली।

    वहीं इस मामले में आज रिया चक्रवर्ती की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है. रिया के वकील सतीश मान शिंदे ने मीडिया से कहा है कि रिया के ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। रिया अभी तक जांच के सिलसिले में मुंबई पुलिस और ईडी के सामने पेश हो चुकी हैं और वह आगे भी तीसरी एजेंसी के सामने पेश होने के लिए तैयार हैं। रिया ने कहा है कि वह आदित्य ठाकरे को नहीं जानती और न ही उनसे कभी मिली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+