कंगना रनौत और उनकी बहन को 10 नवंबर से पहले मुंबई पुलिस के सामने पेश होना होगा, जानें मामला

कंगना रनौत और उनकी बहन को 10 नवंबर से पहले मुंबई पुलिस के सामने पेश होना होगा, जानें मामला

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनके बहन रंगोली को मुंबई पुलिस ने 10 नवंबर से पहले पेश होने का आदेश दिया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि ये सम्मन अदालत के आदेशों के बाद उनके खिलाफ दर्ज की गई एक एफआईआर से संबंधित है। एफआईआर में कंगना रनौत और उनकी बहन पर आरोप है कि उन्‍होंने सोशल मीडिया के माध्‍यम से सामाजिक सुरक्षा पोस्टों के माध्यम से समुदायों के बीच फूट डालने की कोशिश की थी। अगर 10 नवंबर से पहले कंगना पुलिस के सामने नहीं पेश होती हैं तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

kangna

बता दें 29 अक्‍टूबर को अंधेरी स्थित कोर्ट ने गुरुवार को अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट करने के आरोप में पुलिस को जांच के आदेश दिए। कोर्ट ने इस मामले में जल्‍द से जल्‍द समन भेजने का आदेश दिया था। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने ये कंगना और उनकी बहन को समन भेजा है।

काशिफ अली खान नामक शख्‍स ने अंधेरी कोर्ट में रंगोली और कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अंधेरी कोर्ट ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 202 के तहत जांच करने का निर्देश दिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कानूनी कार्यवाही के लिए पर्याप्त आधार है या नहीं। एडवोकेट और शिकायतकर्ता काशिफ अली खान देशमुख ने दावा किया कि 18 अप्रैल को, रनौत ने एक समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो पोस्ट किया था। जो दो धर्मों के बीच साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने वाला था। कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने ट्विटर पर एक आपत्तिजनक बयान भी दिया था, जिसके बाद उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। कंगना रनौत और उनकी बहन के ऊपर लगाए आरोप में कहा गया कि पोस्ट अपमानजनक थे और "सस्ते प्रचार और व्यक्तिगत लाभ" के लिए किए गए थे। देशमुख ने अपनी याचिका में कहा कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+