पोर्नोग्राफी केस: मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा की कंपनी के डायरेक्टर को किया अरेस्ट

मुंबई, अगस्त 12: शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में बुरी तरह घिरते जा रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा की कंपनी के डायरेक्टर अभिजीत भोम्बले को गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा पर विभिन्न ऐप के जरिए पोर्न बनाने और रिलीज करने का आरोप है और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है। राज कुंद्रा की जमानत पर सुनवाई 20 अगस्त को अदालत में होनी है।

Recommended Video

    Raj Kundra Case: मुंबई पुलिस ने कंपनी के Director Abhijit Bhomble को किया गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    Abhijit Bhomble director in businessman Raju Kundras company arrested by Mumbai Crime Branch

    मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले की सख्ती से जांच कर रही है। राज समेत इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब इस केस में एक और बड़ी गिरफ्तारी हुई है। क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा की कंपनी में डायरेक्टर के तौर पर काम करने वाले अभिजीत भोम्बले को अरेस्ट किया है। मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में एक एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा की कंपनी में काम करने वाले दो प्रोड्यूसर और 2 डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

    इस मामले में अभिजीत भोम्बले के अलावा गहना वशिष्ठ, अजय श्रीमंत और प्रिंस कश्यप आरोपी हैं। मुंबई पुलिस का दावा है कि राज कुंद्रा की कंपनी लंदन स्थित कंपनी के लिए भारत में अश्लील सामग्री का निर्माण कर रही थी। ब्रिटिश कंपनी उनके करीबी रिश्तेदार की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया था कि कुंद्रा की वियान इंडस्ट्रीज का समझौता लंदन की कंपनी केनरिन से था जो 'हॉटस्पॉट' ऐप की मालिक है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों के बीच व्हाट्सऐप समूह और ई-मेल पर संदेशों का आदान-प्रदान, लेखा-जोखा और कुछ अश्लील फिल्म कुंद्रा के मुंबई स्थित कार्यालय पर छापेमारी के दौरान बरामद की है। उन्होंने कहा, अपराध में संलिप्तता के सबूत एकत्र करने के बाद हमने राज कुंद्रा और उसके आईटी प्रमुख रेयान थोर्पे को गिरफ्तार किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+