15 साल से फरार था पुलिस का 'वॉन्टेड अपराधी', आखिर में वॉशिंग मशीन में छिपा मिला

मुंबई में 15 साल से एक आरोपी को तलाश रही पुलिस को आखिरकार कामयाबी मिल गई। लोगों से धोके से पैसे लेकर फरार चल रहा ये आरोपी एक वॉशिंग मशीन में से गिरफ्तार किया गया है। सुनने में काफी अजीब लग रहा है लेकिन ये शख्स वाकई में एक वॉशिंग मशीन में छिपा हुआ था।

Recommended Video

    Mumbai: 15 साल से तलाश रही थी Police,पत्नी ने छुपा रखा था Washing Machine में | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। मुंबई में 15 साल से एक आरोपी को तलाश रही पुलिस को आखिरकार कामयाबी मिल गई। लोगों से धोके से पैसे लेकर फरार चल रहा ये आरोपी एक वॉशिंग मशीन में से गिरफ्तार किया गया है। सुनने में काफी अजीब लग रहा है लेकिन ये शख्स वाकई में एक वॉशिंग मशीन में छिपा हुआ था। 54 वर्षीय मनोज तिवारी आजाद मैदान पुलिस की वॉन्टेड लिस्ट में शुमार था।

    Washing Machine

    साल 2002 में मनोज तिवारी ने तीन लोगों से धोखाधड़ी कर 1-1 लाख रुपये वसूले थे। उसने उनसे वादा किया कि बीएड में दाखिला दिलाएगा लेकिन फिर पैसे लेकर फरार हो गया। उसपर पुणे में भी 1 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। अदालत ने मनोज तिवारी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी और बार-बार फोन भी ट्रैक कर रही थी।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि मनोज तिवारी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। सोमवार को पुलिस एक बार फिर मनोज को तलाशने उसके घर पहुंची। पहले तो उसकी पत्नी और वकील ने उन्हें अंदर आने नहीं दिया। इसके बाद जब पुलिस वाले उसके घर में घुसे तो वो उन्हें कहीं नहीं मिला। आखिर में लौटते-लौटते पुलिस को आरोपी वॉशिंग मशीन में छिपा मिला। मनोज तिवारी अपने ऊपर कपड़े डालकर मशीन में छिपा हुआ था। पुलिस आरोपी को आखिर 15 साल बाद पकड़ने में कामयाब रही। इसके अलावा मनोज तिवारी की पत्नी पर भी कार्यवाई में रुकावट डालने के लिए मामला दर्ज किया गया है।

    ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने कोर्ट से कहा, 'उसके पास 'महिला खतना' का कोई डाटा नहीं हैं'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+