मुंबई: आरे कॉलोनी में काटे गए 200 पेड़, गुस्‍साए लोगों ने सड़क पर जमकर की नारेबाजी

मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा मुंबई के आरे कॉलोनी को जंगल घोषित करने की सभी याचिकाओं को खारिज करने के बाद शुक्रवार को पेड़ काटने का काम शुरू हो गया। हालांकि, कुछ देर में ही प्रदर्शनकारी भी वहां पहुंच गए और मेट्रो रेल साइट पर जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि जिन 2600 से अधिक पेड़ों को काटा जाना है, उनमें से 200 पेड़ शुक्रवार को काट डाले गये। सोशल मीडिया पर पेड़ों को काटने का वीडियो वायरल हो गया, लेकिन मुम्बई मेट्रो रेल निगम के अधिकारियों ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है, कि वाकई नियोजित मेट्रो कार शेड के लिए पेड़ों की कटाई शुरू हो गयी है।

मुंबई: आरे कॉलोनी में काटे गए 200 पेड़, गुस्‍साए लोगों ने सड़क पर जमकर किया नारेबाजी

अब इसको लेकर शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार पर हमला बोला है। आदित्य ठाकरे ने कहा,''जलवायु परिवर्तन पर केंद्र सरकार के मंत्रालय का कोई मतलब नहीं है। मुंबई मेट्रो के निर्माण के साथ प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में बात करना है संवेदनहीनता है। आरे के आसपास के क्षेत्र में पर्यावरण को तबाह किया जा रहा है। अहंकार की लड़ाई इसे बनाने के उद्देश्य को नष्ट कर रही है।'' आदित्य ठाकरे ने आगे कहा, '' मुबई मैट्रो उन सभी चीजों को खत्म कर रहा है जिसकी बात भारत ने यूएन में की थी।''

बता दें कि इससे पहले भी आदित्य ठाकरे ने मैट्रो कार शेड के लिए आरे की जंगल को काटने की बात पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। आदित्य ठाकरे ने कहा था कि आरे कॉलोनी को नहीं तोड़ा जाना चाहिए। यह मामला आदित्य बनाम सीएम का नहीं है। यह मामला बीजेपी बनाम शिवसेना का भी नहीं है। यह मामला मुंबई बनाम एनवायरमेंट का है।''

जानिए पूरा मामला

मुंबई के आरे क्षेत्र में मेट्रो कार शेड बनना है। इसके लिए आरे के जंगलों के 2,600 पेड़ काटे जाने है जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। मेट्रो के लिए पेड़ों की कटाई का मुंबई की सड़कों पर उतरकर लोग विरोध दर्ज करा रहे हैं। लता मंगेशकर, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर समेत कई हस्तियों ने पेड़ काटने का विरोध किया है। वन प्रेमी और सामाजिकर कार्यकर्ता उन पेड़ों से चिपकने जा रहे हैं, जहां कटान की होने वाली है। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश कर रही है, लेकिन आरे के समर्थक इकट्ठे हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+