मुंबई: डोंगरी में बहुमंजिला इमारत के कई हिस्से अचानक गिरे, महिला की मौत
मुंबई: डोंगरी में बहुमंजिला इमारत के कुछ हिस्से गिरे, राहत और बचाव का काम जारी
नई दिल्ली। मुंबई के डोंगरी में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत के कुछ हिस्से अचानक गिए गए। जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव का काम शुरू किया। हादसे में 65 साल की महिला की मौत हो गई है। घायल महिला को जेजे अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, डोंगरी इलाके में रतनदीप बार के पास एसटी बिल्डिंग चौक पर ये इमारत है। इमारत के तीसरे और सातवें माले का एक हिस्सा बुधवार सुबह गिर गया। सूचना मिलने पर मुंबई फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और इमारत में फंसे छह लोगों को निकाला। इमारत को फिलहाल खाली करा लिया गया है।
Recommended Video
Mumbai Building Collapsed : डोंगरी में बहुमंजिला इमारत के कई हिस्से गिरे | वनइंडिया हिंदी













Click it and Unblock the Notifications