मुंबई: जेसीबी लेकर फ्लाईओवर खोलने पहुंचे एनसीपी के नवाब मलिक, अधिकारी रोकने को दूसरी जेसीबी पर चढ़े
नई दिल्ली। मुंबई में रविवार सुबह एक फ्लाईओवर खोलने को लेकर एनसीपी नेताओं और प्रशासन के बीत देर तक गहमागहमी रही। मुंबई एनसीपी के प्रमुख नवाब मलिक जेसीबी पर बैठकर चूनाभट्टी-बीकेसी फ्लाईओवर को खोलने पहुंच गए। उनका कहना है कि प्रशासन बेवजह इसके उद्घाटन में देरी कर रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। वहीं नवाब मलिक के जेसीबी लेकर पहुंचने पर तमाम अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारी दूसरी जेसीबी पर चढ़ गए और मलिक को समझाने की कोशिश की। एक हफ्ते में फ्लाइओवर के खुल जाने के आश्वासन के बाद मलिक वहां से लौटे।

नवाब मलिक ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि चूनाभट्टी और बीकेसी फ्लाइओवर को रविवार को वो खोलकर रहेंगे क्योंकि इसे जनता के लिए खोलने में जानबूझकर देरी की जा रही है। उनका कहना है कि उद्घाटन में फोटो खिंचाने के लिए ये सरकार इसे खोलने में देरी कर रही है। जबकि 2014 में एनसीपी ने सत्ता में होते हुए लोकसभा चुनावों के पहले संताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड बिना किसी सरकारी समारोह के खोल दी ताकि जनता को कोई दिक्कत न हो लेकिन ये सरकार लोगों को परेशान कर रही है, ऐसे में हम खुद इसे खोलंगे। जिसके बाद रविवार सुबह वो जेसीबी लेकर पहुंच गए।
अणुशक्ति नगर से एमएलए नवाब मलिक हालांकि प्रशासन के आश्वासन के बाद पीछे हट गए और फ्लाइओवर खोलने के लिए मुंबई मेट्रोपॉलिटिन रीजन डिवेलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) को एक सप्ताह का समय दे दिया। मलिक का कहना है कि मएमआरडीए अधिकारी ट्रैफिक सिग्नल का कुछ काम बाकी होने की बात कहते हुए एक सप्ताह का समय मांग रहे हैं। हमें भरोसा है एक हफ्ते में फ्लाईओवर शुरू हो जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम यहां आकर इसे खोल देंगे।












Click it and Unblock the Notifications