प्रेमिका संग निजी पलों की रिकॉर्डिंग करता था पति, पत्नी ने कर दिया वायरल
नई दिल्ली। देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के बांद्रा इलाके से 40 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसपर निजिता भंग करने का आरोप है। पुलिस एस व्यक्ति की पत्नी की भी तलाश कर रही है। पत्नी ने ही पति और उसकी प्रेमिका के निजी पलों का वीडियो इंटरनेट पर सार्वजनिक कर दिया था। जानकारी के मुतबिक 40 वर्षीय इस व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के साथ सेक्स वीडियो बनाया था। जब इस बात की खबर उसकी पत्नी को हुई तो उसने महिला को बदनाम करने के लिए सेक्ट टेप लीक कर दिया।

पति-पत्नी और वो एक दूसरे को पांच साल से जानते थे
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक वो शख्स का 40 साल की ही एक महिला के साथ अवैध संबंध था। हालांकि वो शख्स, उसकी पत्नी और पीडि़ता एक दूसरे को बीते पांच सालों से जानते थे। एक साल पहले ही उनका अफेयर स्टार्ट हुआ था। दोनों जब भी संबंध बनाते थे तो वो अपने मोबाइल से उन पलों को रिकॉर्ड किया करता था।

पत्नी को हुआ शक और खुला मामला
कुछ समय बाद पत्नी को शक होने लगा। पति की हरकतों से उसे लगने लगा कि उसका कहीं अफेयर चल रहा है। उसने एक बार चोरी से पति का फोन चेक किया तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उसने महिला को बदनाम करने के लिए उस वीडियो को हर उस नंबर पर व्हाट्सएप कर दिया जो महिला के जानने वाले थे। यहां तक कि उसने इस वीडियो को महिला के देवर को भी भेज दिया।

देवर ने बतायी महिला को वीडियो वायरल होने की बात
वीडियो देखने के बाद देवर ने इसके बारे में महिला को बताया। देखने के बाद महिला फौरन पुलिस के पास पहुंची। उसने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फौरन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर लिया और जांच के लिए लैब भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications