मुंबई: सोसाइटी बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, 5 की मौत
मुंबई। मुंबई के तिलक नगर इलाके में एक सोसाइटी की 14वीं मंजिल पर भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। घटना तिलक नगर के गणेश गार्डेन इलाके के संगम सोसाइटी का है, जहां सोसाइटी की 14वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। आग की लपटें काफी दूर से ही देखी जा सकती है। आग की सूचना पाते ही दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो चुकी है और आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग अभी भी इस फ्लोर पर फंसे हो सकते हैं। मरने वालों के अलावा दो लोग बुरी तरह झुलस भी गए हैं।
खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। बिल्डिंग से लोगों को निकाल लिया गया है। वहीं फायर ब्रिगेड के लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications