#MeToo- बैकलेस ब्‍लाउज वाली महिलाओं को करता है टच, बनाता है VIDEO और फिर...

नई दिल्‍ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर यौन उत्‍पीड़न के कहानियों की बाढ़ सी आई हुई है। hashtag MeToo (#MeToo) नाम का कैंपेन चलाया जा रहा है। इस कैंपेन के त‍हत सोशल मीडिया पर महिलाओं से मैसेज #MeToo के साथ अपने साथ हुए उत्‍पीड़न की घटना शेयर करने को कहा जा रहा है। भारतीय महिलाएं इसमें बढ़चढ़ कर हिस्‍सा ले रही है। इसी बीच एक अलग सा मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद हैरत में पड़ जाएंगे कि इंटरनेट के किस युग में जी रहे हैं आप। जी हां मुंबई का ए‍क सिरफिरा महिलाओं की पीठ छूने का वीडियो बनाता है। उसके निशाने पर रहती हैं बैकलेस ब्‍लाउज वाली महिलाएं। आइए इस पूरे मामले के बारे में विस्‍तार से बताते हैं।

63 महिलाओं के साथ कर चुका है ऐसा, टारगट है 100 महिलाएं

63 महिलाओं के साथ कर चुका है ऐसा, टारगट है 100 महिलाएं

विनय नायर नाम का यह शख्स अब तक 63 महिलाओं के साथ ऐसा कर चुका है। इस शख्स का दावा है कि वह 100 महिलाओं के साथ ऐसा करेगा और अभी वो अपने टारगेट से 37 नंबर दूर है। इस शख्स को बैकलेस ब्लाउज पहनने वाली महिलाएं बेहद पसंद हैं। वह लगातार अपने अकाउंट पर इस तरह की वीडियो अपलोड करता है।

फॉलोअर्स जानकर दंग रह जाएंगे आप

फॉलोअर्स जानकर दंग रह जाएंगे आप

इतना ही उसके फॉलोअर्स संख्या भी 1,744 है जो कि यह दर्शाता है कि ऐसे लोगों को सपोर्ट करने वालों की भी कोई कमी नहीं है। इसने अपना पहला वीडियो साल 2015 में अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपलोड किया गया था। सोशल मीडिया पर इस शख्स को लेकर लोग काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं।

कैसे चला इस शख्‍स के बारे में पता

कैसे चला इस शख्‍स के बारे में पता

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक अंगद गुम्मराजू नाम के एक आदमी ने जब इंटरनेट पर ब्लाउज़ की डिज़ाइन तलाशना शुरू किया तो उन्हें ये अकाउंट दिखा। इसके बाद उन्होंने इस अकाउंट के बारे में फेसबुक पर लिखा और लोगों से अपील की कि इस अकाउंट को रिपोर्ट करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+