मुंबई: कमला मिल्स कंपाउंड की निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर

मुंबई। मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौजूद हैं। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल, आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है।

Mumbai: Fire breaks out in under construction building near Kamala Mills compound

बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, इमारत में काम करने वाले मजदूर वहां मौजूद थे। फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। खबर के मुताबिक, आग सुबह 7 बजे के करीब 5वीं मंजिल पर लगी। बिल्डिंग से धुंआ निकलते देख इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी गई। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

इमारत से निकलने वाला धुआं दूर से ही देखा जा सकता है। कमला मिल्स कंपाउंड में इसके पहले भी आग लगने से भारी तबाही मची थी। पिछले साल कमला मिल्स कंपाउंड स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी।

इसके पहले, कल मुंबई के चेंबूर के सरगम सोसायटी में गुरुवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग इमारत की 14वीं मंजिल में लगी थी। आग लगने से 4 बुजुर्गों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग तिलक नगर के गणेश गार्डन स्थित सरगम सोसाइटी में शाम करीब साढ़े सात बजे लगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+