Mumbai: क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर को 22 लाख की घूस लेते फिल्मी अंदाज में ACB ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। मुंबई क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारी को 22 लाख रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुलिस इंस्पेक्टर को शराब की दुकान के मालिक से 22 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने के लिए एसीबी अधिकारी ने इंस्पेक्टर आनंद भोर का ऑटो रिक्शा से पीछा किया। जिसके बाद भीड़भाड़ वाले इलाके अंधेरी ईस्ट में एसीबी ने इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

25 लाख की घूस मांगी थी
एसीबी अधिकारी के अनुसार आनंद शराब बंदी के एक मामले की जांच कर रहे थे। इससे पहले भी कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि आनंद शराब दुकान के मालिक को धमकी दी थी। उन्होंने धमकी दी थी कि उनके और उनके भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी, जिसके बाद 25 लाख रुपए घूस की मांग की थी। लेकिन अंत में 22 लाख रुपए देने पर डील तय हुई। डील होने के बाद शराब दुकान के मालिक ने एसीबी को संपर्क किया। जिसके बाद 31 दिसंबर को दोनों पक्षों के बीच मुलाकात होनी थी।
ऑटो से किया पीछा
एक जनवरी को आनंद ने दुकान मालिक को मिलने के लिए अंधेरी पुलिस स्टेशन के पास रेलवे स्टेशन पर दोपहर 3 बजे मिलने के लिए बुलाया था। जब शराब दुकान का मालिक वहां पहुंचा तो वहां पहले से ही आनंद इंतजार कर रहे थे। तभी आनंद ने दुकान मालिक को अपनी कार में आने के लिए कहा जोकि थोड़ी दूर ही खड़ी थी। तभी एसीबी के अधिकारी पैदल उसका पीछा करने लगे।
ऑटोरिक्शा से किया पीछा
आनंद भोर ने अपनी कार गणपति मंदिर के पास खड़ी की थी, जहां पहुंचने के बाद दुकान मालिक के साथ वह कार में बैठ गया और यहां आनंद ने 22 लाख रुपए कैश घूस के तौर पर लिए। जैसे ही एसीबी के अधिकारी कार के पास पहुंचे आनंद ने कार स्टार्ट कर दी और वहां से भागने की कोशिश करने लगा। एसीबी के अधिकारियों के पास कार नहीं थी लिहाजा इन लोगों ने ऑटोरिक्शा किया और भोर की कार का पीछा किया और उसे वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर दबोच लिया।
दर्ज हुई एफआईआर
आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। लेकिन अभी तक मुंबई पुलिस की ओर से गिरफ्तारी के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। आनंद इससे पहले कई अहम मामलों की जांच कर चुके हैं। वह क्राइम ब्रांच में जिस वक्त तैनात थे तो उन्होंने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के साथ काम किया था।
इसे भी पढ़ें- Video: -20 डिग्री तापमान में मलबे के नीचे दबा था 11 माह का बच्चा, 36 घंटे बाद निकला जिंदा












Click it and Unblock the Notifications