ड्रग केस: एनसीपी नेता नवाब मलिक के दामाद समीर खान की कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

मुंबई। ड्रग्स केस मामले में जेल में बंद नवाब मलिक के दामाद समीर खान को मुंबई की स्थानीय कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया है। पिछले महीने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान को एनसीबी ने नशीले पदार्थों से संबंधी एक मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। ड्रग केस में समीर खान को ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी के साथ गिरफ्तार किया था।

Mumbai court rejected bail plea of Sameer Khan son in law of Nawab Malik in a drugs case

अधिकारी के मुताबिक, ड्रग्स मामले के एक आरोपी और उनके बीच 20,000 रुपये का कथित ऑनलाइन लेन-देन का मामला सामने आने के बाद एजेंसी ने उन्हें तलब किया था। जिसके बाद एनसीबी ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान के यहां स्थित आवास पर छापा मार था। इस मामले में ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी और दो अन्य को 200 किलोग्राम मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी के एक दल ने उपनगरीय बांद्रा में खान के आवास पर छापा मारा, जहां से कुछ भी जब्त नहीं किया था। जिसके बाद मुंबई की एक अदालत ने खान को 18 जनवरी तक के लिए एनसीबी की हिरासत में सौंप दिया था। जिसके बाद से वह जेल में बंद हैं। अपने दामाद समीर खान की गिरफ्तारी के बाद एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा था कि 'कोई भी आदमी कानून से ऊपर नहीं है। इसे बिना किसी भेदभाव के लागू किया जाना चाहिए। मैं हमारी न्यायपालिका में बहुत विश्वास और सम्मान करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+