कोविड के नए वेरिएंट को लेकर मुंबई हुई अलर्ट, दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों को किया जाएगा क्वारंटाइन

नई दिल्‍ली, 27 नवंबर। दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ने दुनिया भर की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट B.1.1.529. जिसे ओमिक्रॉन नाम दिया हैं उसने भारत सरकार की भी नींद उड़ा दी है। वैज्ञानिक जहां इसके इलाज की दवाओं को ढूढ़ने में जुट चुके हैं वहीं सरकार इससे लोगों को बचाने के उपाय करना शुरू कर चुकी है।शनिवार को मुंबई मेयर ने आदेश दिया है कि दक्षिण अफ्रीका से लौटने वाले प्रत्‍येक व्‍यक्ति मुंबई आने पर क्वारंटाइन किया जाएगा और उनके सैंपल जीनोम sequencing के लिए भेजे जाएंगे।

mumbai

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने शनिवार को ये आदेश दिया है। उन्‍होंने कहा चूंकि नया वैरिएंट दक्षिण अफ्रीका में पाया गया है इसलिए वहां की यात्रा से लौटने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मुंबई आने पर क्वारंटाइन किया जाएगा और उनके नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे जाएंगे। ताकि ये पता लगाया जा सके कि कही वो इससे संक्रमित तो नहीं है।

मुंबई में बृहद मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की मेयर किशोरी पेडनेकर ने शनिवार को घोषणा की कि दक्षिण अफ्रीका से शहर में आने वाले सभी लोगों को दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, हांगकांग और इज़राइल में पाए गए नए कोरोनावायरस वैरिएंट के कारण अलग रखने का निर्णय लिया गया है।

मेयर ने कहा लोग नए कोविड वैरिएंट को लेकर काफी चिंतित हैं। दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्री कहीं नए वैरिएंट के कैरियर तो नहीं इसलिए उनका सैंपल लेकर जीनोम sequencing की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही उन्‍हें क्वारंटाइन मुक्‍त किया जाएगा।

इसके अलावा मुंबई जो कि कोरोना महामारी की सबसे अधिक त्रासदी झेल चुका है इसलिए प्रदेश सरकार इस नए वायरस को लेकर बहुत ही सतर्क हो गई है। कोविड वायरस के नए वैरिएंट को लेकर बीएमसी ने आज शाम साढ़े पांच बजे एक बैठक बुलाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+