छोटी सी गली में पहुंचते ही उसने पीछे जकड़ लिया, 17 साल की खिलाड़ी ने बयां किया दर्द
Recommended Video

मुंबई। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली हो या मुंबई, आम महिला हो या खास कोई भी सुरक्षित नहीं है। मायानगरी मुंबई में एक महिला एथलीट के साथ छेड़खानी की गई। 17 साल की महिला एथलीट के साथ बदसलूकी की गई। मुबंई के जेबी नगर इलाके में शाम के वक्त मनचले ने महिला कते साथ बदसलूकी की। महिला ने हिम्मत दिखाई और बदमाश को भागने पर मजबूर कर दिया।

महिला एथलीट के साथ छेड़खानी
मिडडे की रिपोर्ट के मुताबिक महिला एथलीट अंधेरी के जेबी नगर इलाके में इंवनिंग वॉक कर रही थी। महिला फोन पर बात करते-करते सैर कर रही थी। जैसे ही वो गली के किनारे पर पहुंची पहले से घात लगाकर बैठे मनचले ने उसके साथ बदसलूकी कर दी। महिला एथलीट ने बताया कि वो राजाना की रहत शाम 8 बजे वॉक के लिए निकली। वो घर से 2 किमी दूर तक सैर करके लौट रही थी। वो पतली गली के पास पहुंची ही थी कि उन्हें लगा कि कोई उसका पीछा कर रहा है। वो कुछ समझ पाती तब तक आरोपी युवक ने उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी।

मोबाइल से किया हमला
महिला एथलीट अचानक हुए इस हमले से घबराई, लेकिन तुरंत ही वो एक्शन में आ गई। उसने अपने मोबाइल फोन से आरोपी के सिर पर हमला किया और उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो भागने में कामियाब हो गया। ये पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एथलीट ने बताया कि वो रोजाना इस वक्त में अपने दोस्तों के साथ सैर पर जाती है,लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि आज कुछ ऐसा होने वाला है। कोई उसका पीछा कर रहा है इसका उसे अंदाजा भी नहीं था।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
महिला एथलीट के साथ हुई छेड़खानी की पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द आरोपी को पकड़ लेने का भरोसा दे रही है।वहीं लोग महिला एथलीट की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने मनचले को सबक सिखाया।












Click it and Unblock the Notifications