Exclusive: मैनपुरी की सीट छोड़ेंगे मुलायम, पर किसके लिए...

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड की फूटी किस्मत
पिछले कई दौर के चुनावों में मैनपुरी पर कब्जा जमा चुके मुलायम को अब युवा शक्ित का अहसास हुआ है। उन्होंने मैनपुरी जीतने के बाद तेज प्रताप यादव को सत्ता सौंपने का फैंसला किया है। गौरतलब है कि उनके भाई व वरिष्ठ पार्टी नेता रामगोपाल यादव ने कुछ संवाददाताओं को इस खबर पर मुहर लगाई है।
मुलायम की उम्र को लेकर कई महीनों से कयास लगाए जा रहे थे कि मैनपुरी की सीट पर अगला 'समाजवादी' कौन होगा। इंतज़ार खत्म करते हुए सपा के गढ़ से खबर उठी है कि मुलायम सिंह तेज प्रताप को मैनपुरी का 'मैन' बना सकते हैं।
इस बात का मजबूत अंदाजा तब लगाया गया था जब मुलायम ने मैनपुर में चुनाव-प्रचार की कमान तेज प्रताप के जिम्मे सौंपी थी। तेज प्रताप सैंफई के निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख हैं। खास बात यह भी कि वे मैनपुरी व अन्य करीबी हिस्सों में युवा समाजवाद के नए चेहरे के रूप में उभर कर सामने आए हैं।
ब्लॉक प्रमुख से सांसदी तक की कालीन बिछाते हैं मुलायम -
कुछ इसी अंदाज में मुलायम ने धर्मेंद्र यादव को पहले सैंफई के ब्लॉक प्रमुख की कमान सौंपी थी, फिर बंदायूं सीट से संसद में उनका प्रवेश करवाया था। ठीक उसी तस्वीर में अब तेज प्रताप भी रंग सकते हैं। कहा जा रहा है कि मुलायम का निशाना यूपी के पूर्वी हिस्सों पर पकड़ बनाना है। आजमगढ़ को चुनने के पीछे ऐसे ही कुछ कारणों में सबसे अहम कारण है मुस्लिम-एडवांटेज।
एमवाई यानि कि मुसलमान-यादव समीकरण के सहारे सत्ता के अर्श पर पहुंचने वाले मुलायम सिंह का कदम हमेशा से ही सोचा-समझा माना जाता है। बहू डिंपल के लिए अखिलेश ने कन्नौज सीट छोड़ी थी। इसी तरह समाजवाद की नई पीढ़ी के लिए मुलायम जमीन तैयार करते आ रहे हैं।
मुलायम का दांव है कि वे आजमगढ़ के मुस्लिमप्रिय बनकर वहां का किला फतह करें और मैनपुरी की राजनीति में आधुनिकता घोलकर ना सिर्फ युवा वोटरों में समाजवाद की पहुंच बढ़ाएं बल्कि अपनी पीढ़ी को भी राजनीति के नए दांव-पेंच सिखाते चलें।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications