लंगी बीमारी के बाद मुलायम सिंह के बड़े भाई रतन सिंह का निधन

Mulayam Singh’s elder brother Ratan Singh dies
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह यादव का शनिवार देर निधन हो गया। उनकी उम्र करीब 80 साल थी और वह काफी समय से बीमार थे। रतन सिंह यादव को शनिवार शाम मुलायम के पैतृक गांव सैफई (इटावा) स्थित ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था, जहां रात करीब 12.30 बजे उनका निधन हो गया।

वह करीब एक साल से बीमार थे। भाई के निधन की सूचना पाकर मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव, राम गोपाल यादव सहित परिवार के लगभग सभी लोग सैफई पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव के साथ दोपहर करीब 12 बजे यहां पहुंचेंगे।

करीब एक बजे रतन सिंह यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम और अखिलेश अंतिम संस्कार में शामिल होंगे, इसलिए रविवार को वे चुनाव प्रचार में शामिल नहीं होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+