Mulayam Singh Yadav Health Update: पिछले 24 घंटे से नेताजी की तबीयत में नहीं हुआ सुधार, देखिए हेल्थ बुलेटिन

Mulayam Singh Yadav Health Update: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा है। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार (02 अक्टूबर ) को पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उनको क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) से आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। गुरुवार को मेदांता अस्पताल ने मुलायम सिंह का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। जिसमें बताया कि नेताजी की हालत नाजुक है।

Recommended Video

    Mulayam Singh Yadav की हालत नाजुक, रो रहे समर्थक का वीडियो वायरल | वनइंडिया हिंदी *News
    Mulayam Singh Yadav Health Update

    जीवन रक्षक दवाओं पर नेताजी

    समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव मेदांता अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में इलाज चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार को साझा की। हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि उनको जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं।

    विशेषज्ञों की टीम की सेहत पर नजर

    मेदांता के चिकित्सा निदेशक डॉ संजीव गुप्ता ने कहा, "मुलायम सिंह जी अभी भी गंभीर हैं और जीवन रक्षक दवाओं पर हैं। उनका इलाज अस्पताल में विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा ICU में किया जा रहा है।" इससे पहले बुधवार को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नेताजी की कुशलक्षेम जानने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्होंने नेताजी के बेटे और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

    लंबे समय से खराब चल रही तबीयत

    आपको बता दें पिछले काफी वक्त से मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब चल रही है। जिसकी वजह से अपनी जांच के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। लेकिन अगस्त महीने से लगातार उनकी सेहत में गिरावट होने के बाद 02 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद नेताजी के स्वास्थ्य को लेकर उनके प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+