आजम क्या, सत्ता के लिये मुलायम किसी को भी निकाल सकते हैं: जयाप्रदा
लखनऊ। मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर यूपी में मुस्लिम चेहरा माने जाने वाले समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान की पार्टी से नाराजगी अब काफी आगे बढ़तर जा रही है। इस मामले में अजीबो-गरीब उतार चढ़ाव आ रहे हैं। कभी उनकी धुर विरोधी रही रामपुर की सांसद जयाप्रदा आज आजम खान का साथ देती नजर आईं। जयाप्रदा ने आजम खान को अपना भाई बताया और कहा कि मुलायम सिंह सत्ता के लिये कुछ भी कर सकते हैं। जयाप्रदा ने कहा कि मुलायम सिंह किसी को किसी भी वक्त बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।
मुलायम सिंह के लिये रिश्ते-नाते मायने नहीं रखते। मालूम हो कि आगारा में आयोजित पार्टी की कार्यकारिणी बैठक में आजम खान की गैरमौजूदगी पर कई नेता उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पार्टी के महासचिव राम गोपाल यादव ने तो यहां तक कहा है कि अगर आजम खान को अपने पद का सम्मान ना हो तो वो इस्तीफा दे सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications