क्या शिवपाल के अलग होने से अखिलेश को नुकसान होगा? मुलायम के परपोते ने दिया जवाब

समाजवादी पार्टी से अलग होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल यादव से 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव की पार्टी को नुकसान होगा या नहीं, इस सवाब का जवाब पहली बार यादव परिवार के ही एक सदस्य ने दिया है।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी से अलग होकर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल यादव से 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव की पार्टी को नुकसान होगा या नहीं, इस सवाब का जवाब पहली बार यादव परिवार के ही एक सदस्य ने दिया है। यूपी की मैनपुरी सीट से समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद और मुलायम सिंह परिवार की तीसरी पीढ़ी के नेता तेज प्रताप सिंह उर्फ तेजू ने कहा है कि शिवपाल यादव के अलग पार्टी बनाने से 2019 में समाजवादी पार्टी को नुकसान होगा।

पहली बार यादव परिवार से आया बयान

पहली बार यादव परिवार से आया बयान

ऐसा पहली है जब यादव परिवार के ही किसी मुख्य सदस्य ने अखिलेश यादव और शिवपाल के बीच चल रहे सियासी घमासान को लेकर सार्वजनिक तौर पर बयान दिया है। बुधवार को तेज प्रताप एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आजमगढ़ आए हुए थे। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या शिवपाल के अलग पार्टी बनाने से अखिलेश यादव को नुकसान होगा तो उन्होंने कहा, 'जब एक नई पार्टी, पुरानी पार्टी से टूटकर बनती है तो निश्चित रूप से इसका बुरा असर पहली पार्टी पर पड़ता ही है।'

कौन हैं तेज प्रताप सिंह?

कौन हैं तेज प्रताप सिंह?

आपको बता दें कि तेज प्रताप सिंह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं। 26 फरवरी 2015 को लालू की बेटी राजलक्ष्मी यादव से तेज प्रताप का विवाह हुआ था। 2014 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव दो सीटों मैनपुरी और आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव जीते थे, जिसके बाद उन्होंने मैनपुरी सीट से इस्तीफा दिया था। खाली हुई मैनपुरी सीट पर हुए उपचुनाव में तेज प्रताप ने जीत हासिल की थी।

सभी 80 सीटों प्रत्याशी उतारेंगे शिवपाल

सभी 80 सीटों प्रत्याशी उतारेंगे शिवपाल

शिवपाल यादव ने हाल ही में अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ा था। नई पार्टी 'समाजवादी सेक्युलर मोर्चा' का गठन करते हुए शिवपाल यादव ने ऐलान किया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में वो यूपी की सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। शिवपाल यादव के इस ऐलान के बाद से ही सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि क्या समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के चुनाव लड़ने से अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को 2019 में नुकसान होगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+