मध्य प्रदेश: बावरिया का इस्तीफा स्वीकार, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री मुकुल वासनिक को बनाया राज्य प्रभारी

नई दिल्ली। पूर्व मंत्री मुकुल वासनिक को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज बनाया गया है। अभी तक इससे पहले दीपक बाबरिया मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी थे। बावरिया ने हाल ही में खराब स्वास्थ्य के चलते पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए वासनिक को उनकी जिम्मेदारी सौंपी है।

ैोेलगक

मुकुल वासनिक के पास केरल,तमिलनाडु और पुंडुचेरी का प्रभार पहले से है। अब उनको मध्यप्रदेश कांग्रेस का प्रभार भी सौंपा गया है। मुकुल वासनिक महाराष्ट्र की रामटेक और बुलधाना लोकसभा सीट से सांसद और मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। उनको कांग्रेस आलाकमान का भरोसेमंद माना जाता है।

दीपक बाबरिया को 2018 के विधानसभा चुनाव के समय प्रदेश का प्रभार सौंपा गया था। 2018 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस ने सरकार बनाई थी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे। कुछ समय पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में पार्टी के 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद कमलानाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी और कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा था।

कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद इसी महीने भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाई है और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि लॉकडाउन खत्म होने के बाद राज्य में बागी विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई सीटों पर उपचुनाव होना है तो साथ ही राज्यसभा का भी इलेक्शन है। ऐसे में कांग्रेस के सामने उपचुनाव में अपनी सीटों को बचाने की चुनौती है। सिंधिया की ओर से कहा गया है कि जिन विधायकों ने अपनी सदस्यता से इस्तीफा दिया है, उनको भाजपा टिकट देगी। ये ज्यादातर सीटें सिंधिया के प्रभाव वाली हैं, ऐसे में कांग्रेस के सामने एक बड़ी चुनौती प्रदेश में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+