Mukhtar Ansari की मौत पर बुरी तरह ट्रोल हुईं नेहा राठौड़, गायिका ने ऐसा क्या कहा कि बन गया मजाक
कल यानी 28 मार्च को खबर मिली की उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। रात 8:30 बजे के आस-पास मुख्तार को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और वहां डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने की तमाम कोशिशें की मगर उसकी मौत हो गई। अब मुख्तार की मौत के बाद हर कोई बयानबाजी कर रहा है। इसी बयानबाजी के बीच भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौड़ का एक ट्वीट जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।
हर मुद्दे पर फैंस के साथ अपनी राय रखने वाली नेहा सिंह राठौड़ ने कुछ ऐसा कहा, जिससे उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, नेहा ने मुख्तार के नाम का जिक्र करते हुए जेल में बंद सोरेन और केजरीवाल की ओर इशारा किया, जो लोगों को पसंद नहीं आया और कमेंट सेक्शन में नेहा को लेकर लोग काफी कुछ कहने लगे।

नेहा ने ट्वीट कर लिखा-कुछ दिन पहले मुख्तार अंसारी ने शिकायत की थी कि उनको जेल के खाने में ज़हर दिया गया है, आज उनकी मौत हो गई। इस समय झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोनों जेल में हैं और केंद्र सरकार से उनके संबंधों की मधुरता तो जगजाहिर है। ऐसे में मुख़्तार अंसारी की मौत की ख़बर को बेहद गंभीरता से लेना होगा।
नेहा का ट्वीट देखते ही देखते वायरल होने लगा और लोगों ने लोकगायिका को जमकर लताड़ लगाई। कई लोगों ने कहा कि हमें का बा के पीछे की हकीकत का धीरे-धीरे पता चल रहा है। अब ये आतंकी तुम्हारा सगा बन गया। चलो अच्छा है धीरे धीरे सभी लोगों को पता चल रहा है। फिर बोलती हो कि लोग तुम्हारी इज्जत उतारते हैं।
एक ने कहा कि क्या हुआ, अब आतंकी की मौत पर टेसू बहाने लगी? 400 राउंड गोलिया चली थी कृष्णानन्द रॉय जी पर। उनकी मृत्यु के बाद उनकी शिखा काटी गई थी। आज ईश्वरीय न्याय हुआ। इसके बाद भी कई लोग नेहा के ट्वीट पर रिएक्शन्स देकर उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications