मुख्तार अंसारी को क्या जेल में दिया गया था जहर? मौत के कई दिनों बाद विसरा रिपोर्ट में सामने आया सच
Mukhtar Ansari Viscera Report: उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर और बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद विसरा जांच की गई थी। जिसका रिपोर्ट अब मौत के लगभग 25 दिनों बाद आया है।
मुख्तार अंसारी के परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि नेता को जेल में स्लो पॉइजन यानी 'धीमा जहर' दिया गया था।

अब विसरा जांच में ये बात सामने आई है कि मुख्तार अंसारी को जहर ना देने की बात सामने आई है। असल में मुख्तार की विसरा जांच में जहर नहीं मिला है।
मुख्तार अंसारी की विसरा जांच क्यों कराई गई थी?
मुख्तार अंसारी की विसरा रिपोर्ट फिलहाल न्यायिक टीम को सौंप दी गई है। अब इसकी जांच टीम जांच करेगी और पूरी रिपोर्ट बनाकर सीनियर अधिकारियों को सौंपेगी। मुख्तार अंसारी के परिजनों के जेल में जहर देने के आरोप के बाद, इसको लेकर प्रशासनिक और न्यायिक जांच शुरू की गई थी।
इससे पहले मुख्तार अंसारी की जो, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई थी, उसमें ये पुष्टि हुई थी कि अंसारी की मौत, दिल का दौरा यानी हार्ट अटैक से हुई थी। इसके बाद भी जेल में जहर दिए जाने के आरोपों की जांच के लिए विसरा लखनऊ में जांच के लिए भेजा गया था।
28 मार्च को हुई थी मुख्तार अंसारी की मौत
उत्तर प्रदेश के बांद जेल में बंद मुख्तार अंसारी की 28 मार्च 2024 को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया था। हालांकि मुख्तार अंसारी के भाई और बेटे ने आरोप लगाया कि उन्हें (मुख्तार अंसारी) जेल में धीमा जहर दिया जा रहा था...और साजिश के तहत उनकी हत्या की गई है।
इसके बाद 29 मार्च को मुख्तार के शव को देर रात गाजीपुर पैतृक घर ले जाया गया। 30 मार्च की सुबह कालीबाग कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी को सुपुर्द ए खाक किया गया। मुख्तार अंसारी के जनाजे में हजारों की संख्या में भीड़ जुटी थी।












Click it and Unblock the Notifications