'द कपिल शर्मा' को टक्कर देने मुकेश खन्ना भी लाए 'द मुकेश खन्ना शो', बोले- कॉमेडी में बेहूदगी बर्दाश्त नहीं
मुंबई। टीवी के सबसे लोकप्रिय शो महाभारत में भीष्म पितामह की भूमिका निभाकर मुकेश खन्ना ने खूब लोकप्रियता हासिल की थी। उसके बाद जब वो शक्तिमान बनकर आए तो प्रसिद्धी की एक अलग स्तर पर पहुंच गए। बच्चा-बच्चा उन्हें शक्तिमान के नाम से ही जानने लगा। अब मुकेश खन्ना अपना एक शो लेकर आ रहे हैं। जी हां मुकेश खन्ना अब अपने फैंस को हंसाएंगे। उनके शो का नाम होगा 'द मुकेश खन्ना शो'। नाम से ही साफ हो रहा है कि मुकेश खन्ना जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा को टक्कर देने आ रहे हैं। आपको बता दें कि कपिल शर्मा का कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' टीवी के सबसे प्रसिद्ध शो में से एक है।

फेमस कॉमेडियन सुनील पाल के साथ मुकेश खन्ना ने किया है एसोसिएशन
मुकेश खन्ना के इस शो की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों से हो रही है। इस शो के लिए मुकेश खन्ना ने फेमस कॉमेडियन सुनील पाल के साथ एसोसिएशन किया है। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर दी है। इस वीडियो में उन्होंने सुनील पाल को इंट्रोड्यूस करवाया है।

महाभारत के धुन में ही सुनील पाल ने की मुकेश खन्ना की तारीफ
वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील पाल एक अलग ही अंदाज में मुकेश खन्ना की तारीफ कर रहे हैं। महाभारत के टाइटल ट्रैक की धुन पर सुनील पाल कहते हैं- 'भीष्म शक्तिमान मुकेश जी ने दिया मुझे सम्मान। इस अनमोल घड़ी का सुनील करेगा अभिमान'। इससे सुनने के बाद मुकेश खन्ना हंसते हैं और भिष्म के अंदाज में सुनील से कहते है 'आयुष्मान भव'।

वीडियो शेयर कर मुकेश खन्ना ने कही ये बात
इस वीडियो को शेयर करते हुए मुकेश खन्ना ने कैप्शन में लिखा कि कोरोना के इस काल में रोने में किसी को हंसा पाना एक नोबल काम है। लेकिन कॉमेडी के नाम पर बेहूदगी मुझे कतई बर्दाश्त नहीं। इसीलिए आप जानते हैं कि मैंने अपना 'द मुकेश खन्ना शो' शुरू किया, जिसमें मैं शालीनता से भरे हास्य कलाकारों को ला रहा हूं। मुकेश खन्ना के इस पोस्ट पर कमेंट भी आ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि 'शक्तिमान जी ये अपने बहुत अच्छा किया ये अभूतपूर्व प्रतिभावान कलाकार जिनको झूठे एवम् अश्लील टी वी शोज की वजह से भुला दिया गया था उनको मौका दिया है'।

पहले भी कपिल शर्मा के शो को घटिया बता चुके हैं मुकेश खन्ना
आपको बता दें कि बीते साल कपिल शर्मा के शो में महाभारत के स्टार कास्ट गजेंद्र चौहान, पुनीत इस्सर आदि द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। उस समय मुकेश खन्ना ने इस शो को घटिया बताकर जाने से इंकार कर दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा था कि इस शो में मर्द औरतों के कपड़े पहनकर अश्लील हरकतें करते हैं। इस पर गजेंद्र चौहान ने कहा था कि महाभारत में अर्जुन भी औरतों के कपड़े पहनकर रहे थे, फिर मुकेश खन्ना ने महाभारत में काम क्यों किया। इन दोनों के बीच की ये लड़ाई सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में रही थी।
कुछ दिनों पहले आई थी मुकेश खन्ना के निधन की अफवाह
कुछ दिनों पहले मुकेश खन्ना खन्ना के मौत की अफवाह हाल ही में सोशल मीडिया पर उड़ी थी, जिसे उन्होंने सिरे से नकार दिया था। उन्होंने कहा था कि वो स्वस्थ हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर ये खबर आई थी कि दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मुकेश खन्ना का निधन हो गया है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications